Realme Watch का टीजर आया सामने, जल्द हो सकती है लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme इंडिया में अपने IoT लाइनअप को बढ़ाते हुए अब अपनी स्मार्टवाच को भी लांच करने की तैयारी में दिख रही है। कंपनी पहले भी अपने लांच इवेंट में साफ़ कर चुकी है यह स्मार्टफोन कंपनी तक ही सीमित नही है। कंपनी ने अभी कोई लांच डेट तो नहीं शेयर की है लेकिन टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करने से यह तो साफ़ है की वाच के लांच होने में अब ज्यादा दिन का समय नहीं है।

कंपनी की वाच की स्पेसिफिकेशन और रेंडर पिछले महीने से सी देखे जा सकते है। लीक के अनुसार वाच में आपको 1.4-इंच की LCD डिस्प्ले के साथ मोटे बेज़ेल, 160mAh की बड़ी बैटरी, कस्टम OS और IP68 रेटिंग जैसे फीचर दिए जायेंगे।

वाच में आपको 24 घंटे हार्ट रेट मोनिटर, 15 एक्सरसाइज मोड, ब्लूटूथ 5.0, कॉल एंड म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म और कैमरा आदि जैसे आकर्षक फीचर मिलेंगे।

इस से पहले रियलमी ने चीन में 25 मई को 8 नए प्रोडक्ट को लांच करने की भी घोषणा की है। लांच पोस्टर से यह भी साफ़ है की इवेंट में स्मार्टफोन ,पॉवर बैंक और हैडफ़ोन लांच होंगे तो हो सकता है की इनके साथ रियलमी वाच को भी पेश कर दिया जाये। Realm ब्लूटूथ स्पीकर और टीवी भी शायद से 25 मई के दिन ही लांच किये जायेंगे।

यह पहली बार नहीं है जब Realme ने अपनी स्मार्टवॉच को टीज़ किया है। सेठ को YouTube पर एक हालिया #AskMadhav एपिसोड में Realme Watch पहने देखा गया था। इस हफ्ते के शुरू में Realme Narzo 10 और Narzo 10A के लॉन्च की मेजबानी करते समय भी उन्होंने इसी स्मार्टवॉच को पहना हुआ था। इसके अलावा यह वॉच हाल ही में एक लीक हुए रेंडर में समान डिज़ाइन के साथ देखा जा चुका है।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageOnePlus Watch होगी वनप्लस 9 सीरीज के साथ 23 मार्च को लांच

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने इंडिया में अपनी नयी सीरीज OnePlus 9 सीरीज को 23 मार्च के लिए लांच करने की जानकारी हाल ही में शेयर की है। अब कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर यह भी कंफर्म कर दिया है कि ग्राहकों के लिए नई Smartwatch यानी वनप्लस वॉच भी लॉन्च की …

ImageXiaomi करेगी 5 नवम्बर को Mi CC9 Pro के साथ Mi Watch और Mi TV 5 को भी लांच: टीज़र आये सामने

शाओमी ने आज अपने लेटेस्ट Mi Tv 5 और Mi Watch से जुड़े टीज़र को शेयर करना शुरू कर दिया है जिनके अनुसार ये दोनों ही डिवाइस अगले महीने की 5 तारीख को चीन में Mi CC9 Pro के साथ लांच किये जा सकते है। Xiaomi CEO Lei Jun ने Mi Watch की एक इमेज …

Imagerealme 14 Pro सीरीज का टीजर आया सामने, जल्द होगी भारत में लॉन्च

Redmi ने आज ही अपनी Redmi Note 14 सीरीज की लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर में realme जल्द ही भारत में realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर realme 14 Pro सीरीज का टीजर साझा किया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Discuss

Be the first to leave a comment.