Realme X3 SuperZoom हुआ 60x ज़ूम सपोर्ट और 120Hz डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा की फोन के नाम से ही साफ़ हो जाता है Realme X3 SuperZoom में आपको 60x का डिजिटल ज़ूम सपोर्ट फीचर दिया गया है। यह रियलमी का पहला स्मार्टफोन है जिसमे आपको पेरिस्कोप कैमरा आता है। फोन में आपको 6 कैमरा सेंसर दिए गये है। साथ ही यहाँ पर 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट भी दी गयी है।

Realme X3 SuperZoom के फीचर

सामने की तरफ 6.6-इंच की बड़ी डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन और ड्यूल पंच होल सेटअप के साथ आती है। स्क्रीन पर 2.5D गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 480निट्स की ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है।

इंटरनल हार्डवेयर की बात करे तो फोन स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम और 258GB स्टोरेज का वरिएन्त में पेश किया गया है। फोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ लिक्विड कुलिंग सिस्टम भी मिलता है। 4,200mAH की बड़ी बैटरी डिवाइस में 30W हिफ्ह स्पीड चार्जर के साथ आती है।

फ़ोन के मुख्य आकर्षण यानि की कैमरा सेटअप के तौर पर पीछे की तरफ तो 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 8MP के पेरिस्कोप ज़ूम लेंस और 2MP के मैक्रो लेंस के साथ दिया गया है। Realme ने यहाँ पर Starry Mode का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी वजह से आप रात में काफी आकर्षक इमेज कैप्चर कर सकते है।

फोन में इस बार 3.5mm ऑडियो जैक को जगह नहीं मिलती है लेकिन वायरलेस ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करने के लिए Dolby Atmos और DTS साउंड का सपोर्ट दिया है।

Realme X3 SuperZoom की कीमत और उपलब्धता

रियलमी का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन अभी के लिए यूरोप के मार्किटो में 499 यूरो की कीमत के साथ सिर्फ 12GB रैम और 258GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन यहाँ Glacier BLue और Arctic White मिलते है।

अभी के लिए डिवाइस के इंडियन मार्किट में पेश किये जाने से जुडी कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन हम उम्मीद करते है की Realme X3 SuperZoom जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जा सकता है।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageRealme X3 SuperZoom और Realme X3 हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज इंडियन मार्किट में अपने कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन Realme X3 SuperZoom को लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस पिछले महीने यूरोप में लांच की जा चुकी है। लेकिन साथ में पेश किया गया Realme X3 पहली बार लांच किया गया है। दोनों ही फ़ोनों में आपको कैमरा के अलावा लगभग सभी स्पेसिफिकेशन …

ImageRealme X3 aur Realme X3 SuperZoom होंगे 25 जून को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर होगी सेल

Realme ने अपनी अपकमिंग Realme X3 सीरीज को लांच करने के लिए फ्लिप्कार्ट पर टीज़ कर दिया है फ्लिप्कार्ट ने भी अपनी वेबसाइट पर डिवाइस से जुड़ा डेडिकेटेड पेज भी लाइव करके फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर की है। कंपनी और फ्लिप्कार्ट दोनों ने ही डिवाइस की ज़ूम सपोर्ट टेक्नोलॉजी, नाईट-मोड सपोर्ट जैसे फीचरों के …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.