Realme X7 Max 5G और Realme Smart TV 4K हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme X7 Max को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ आपको MediaTek चिपसेट, sAMOLED डिस्प्ले, 64MP ट्रिपल कैमरा और 50W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलता है।

इवेंट में कंपनी नें स्मार्ट टीवी भी लांच किया है जो मार्किट में 43 -इंच और 50 -इंच स्क्रीन साइज़, डॉल्बी विज़न, डॉल्बी अट्मोस, DTS HD साउंड जैसे फीचरों के साथ आता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों और कीमत पर:

Realme X7 Max 5G के फीचर

Realme X7 Max 5G में आपको नया ड्यूल टोन मैट फिनिश डिजाईन देखने को मिलता है। साथ ही पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप, ब्रांड नेम के अलावा कंपनी की टैगलाइन Dare To Leap भी नज़र आती है। फोन की मोटाई सिर्फ 8.4mm तथा वजन केवल 179 ग्राम है।

फोन में सामने की तरफ 6.43-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गमुट को कवर करने के साथ 1000 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देती है।

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट का इस्तेमाल 8GB/12GB तक की रैम और 128GB/256GB तक की स्टोरेज के साथ किया गया है। Realme X7 Max आपको एंड्राइड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता हुआ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 64MP Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस भी दिया है।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 50W के सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, WiFi 6 सपोर्ट, ड्यूल मोड 5G और ब्लूटूथ 5.1, NFC का सपोर्ट भी दिया गया है।

जैसा की नाम से साफ़ होता है यह एक 4K टेलीविज़न टीवी है। HDR सपोर्ट के साथ यहाँ 1.07 बिलियन कलर, 83% NTSC तक और 90% तक DCI-P3, 178 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू, डॉल्बी विज़न, डॉल्बी अट्मोस का भी सपोर्ट दिया गया है। सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें एंड्राइड 10, गूगल प्ले स्टोर, क्रोमकास्ट और हैंड्स-फ्री गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

Realme X7 Max

  • 8GB + 128GB – 26,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 29,999 रुपए

4 जून को 12 बजे से फ्लिप्कार्ट, रियलमी.कॉम और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री शुरू होती है।

Realme Smart 4K TV

  • 43 इंच – 27,999 रुपए
  • 50 इंच – 39,999 रुपए

4 जून को 12 बजे से फ्लिप्कार्ट, रियलमी.कॉम और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री शुरू होती है।

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageRealme X7 Pro 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ आया सामने, Realme X7 भी हुआ लांच

Realme X7 और Realme X7 Pro को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलते है। इनमे आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइसों के फीचरों …

ImageRealme X7 Pro 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ आया सामने, Realme X7 भी हुआ लांच

Realme X7 और Realme X7 Pro को चीन में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलते है। इनमे आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। रियलमी ने दोनों ही फ़ोनों को 30,000 रुपए से कम की कीमत …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.