Realme X7 Pro 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ आया सामने, Realme X7 भी हुआ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme X7 और Realme X7 Pro को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलते है। इनमे आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइसों के फीचरों और कीमत पर:

Realme X7 Pro के फीचर

Realme X7 में आपको नया कलरफुल ग्रेडिएंट डिजाईन देखने को मिलता है। साथ ही पीछे कैमरा सेटअप, ब्रांड नेम के अलावा इस बार कंपनी की टैगलाइन Dare To Leap भी नज़र आती है। फोन की मोटाई सिर्फ 8.4mm तथा वजन केवल 184 ग्राम है।

फोन में सामने की तरफ 6.55-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले 100% कलर गमुट को कवर करने के साथ 1200 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देती है।

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट का इस्तेमाल 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ किया गया है। फोन में आपको फाइव-फोल्ड कुलिंग सिस्टम के लिए काफी अलग अलग चीज़े जैसे कॉपर कॉइल्स, पतली ग्रेफाइट शीट्स आदि दिए गये है। हीट कंट्रोल सिस्टम से गेमिंग करते हुए डिवाइस का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ता है।

Realme X7 Pro आपको एंड्राइड 10 आधारित Realme UI पर रन करता हुआ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 64MP Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया है।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 65W के सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। दावे के अनुसार यह चार्जर डिवाइस को 35 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, WiFI 6 सपोर्ट, ड्यूल मोड 5G और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme X7 के फीचर

Pro वरिएन्त की तुलना में डिवाइस की डिस्प्ले 6.5-इंच की AMOLED FHD+ रेज़ोलुशन के साथ मिलती है लेकिन रिफ्रेश रेट सिर्फ 60Hz दिया गया है। इसके अलावा फोन थोडा सा पतला भी दिखाई देता है।

यहाँ पर Dimensity 1000+ चिपसेट की जगह पर थोडा कम पावरफुल MediaTek Dimensity 800U चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यहाँ पर आपको चार्जिंग सपोर्ट 50W का मिलता है और  बैटरी कैपेसिटी 4,310mAh की दी गयी है।

Realme X7 Pro 5G, X7 5G की कीमत और उपलब्धता

  • Realme X7 6GB + 128GB — 19,999 रुपए
  • Realme X7 8GB + 128GB — 21,999 रुपए
  • Realme X7 Pro 8GB + 128GB — Rs. 29,999 रुपए

डिवाइसों को सेल 10 फरवरी से फ्लिप्कार्ट पर शुरू होगी।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageRealme X7 Pro Ultra 90Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ हुआ लांच

Realme X7 Pro Ultra को चीनी मार्किट में लांच कर दिया गया है। फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों और कीमत पर: Realme X7 Pro Ultra के …

ImageRealme X7 Pro 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ आया सामने, Realme X7 भी हुआ लांच

Realme X7 और Realme X7 Pro को चीन में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलते है। इनमे आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। रियलमी ने दोनों ही फ़ोनों को 30,000 रुपए से कम की कीमत …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products