Realme X7 Pro Ultra 90Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ हुआ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme X7 Pro Ultra को चीनी मार्किट में लांच कर दिया गया है। फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों और कीमत पर:

Realme X7 Pro Ultra के फीचर

Realme X7 Pro Ultra में आपको नया कलरफुल ग्रेडिएंट डिजाईन देखने को मिलता है। साथ ही पीछे कैमरा सेटअप, ब्रांड नेम के अलावा इस बार कंपनी की टैगलाइन Dare To Leap भी नज़र आती है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.8mm तथा वजन केवल 170 ग्राम है।

फोन में सामने की तरफ 6.55-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले 100% कलर गमुट को कवर करने के साथ 1200 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देती है।

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट का इस्तेमाल 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ किया गया है। फोन में आपको फाइव-फोल्ड कुलिंग सिस्टम के लिए काफी अलग अलग चीज़े जैसे कॉपर कॉइल्स, पतली ग्रेफाइट शीट्स आदि दिए गये है। हीट कंट्रोल सिस्टम से गेमिंग करते हुए डिवाइस का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ता है।

Realme X7 Pro आपको एंड्राइड 10 आधारित Realme UI पर रन करता हुआ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 64MP Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का रेट्रो सेंसर भी दिया है।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 65W के सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। दावे के अनुसार यह चार्जर डिवाइस को 35 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, WiFI 6 सपोर्ट, ड्यूल मोड 5G और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageRealme X7 Pro 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ आया सामने, Realme X7 भी हुआ लांच

Realme X7 और Realme X7 Pro को चीन में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलते है। इनमे आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। रियलमी ने दोनों ही फ़ोनों को 30,000 रुपए से कम की कीमत …

ImageRealme X7 Pro 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ आया सामने, Realme X7 भी हुआ लांच

Realme X7 और Realme X7 Pro को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलते है। इनमे आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइसों के फीचरों …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.