Redmi 14C धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च; मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने अपना नया बजट फ्रेंडली फ़ोन Redmi 14C वैश्विक बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन को Redmi 13C के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। फ़ोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। आगे Redmi 14C स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 14C कीमत

इस फ़ोन को 4GB + 128GB, 4GB + 256GB, 6GB + 128GB, और 8GB + 256GB इन चार स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है। वैश्विक बाज़ार में फ़ोन की शुरूआती कीमत USD 119 (लगब्भग 9,980 रूपए) है। फ़ोन Midnight Black, Sage Green, Starry Blue, और Dreamy Purple इन चार रंगों में उपलब्ध होगा, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

ये पढ़े: OPPO tri-fold भी जल्द होगा लॉन्च, कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने साझा की तस्वीर

Redmi 14C स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन MediaTek Helio G81-Ultra SoC द्वारा संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G52 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल जाती है।

Redmi 14C स्पेसिफिकेशन्स

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ सेकंडरी कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये 5160mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS + GLONASS, और USB Type-C Port जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

ये पढ़े: Infinix Zero 40 5G और Infinix Zero 40 4G 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग? कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में जबरदस्त टक्कर

Galaxy S26 Ultra और vivo X300 Pro एक ही दुनिया के फोन नहीं हैं। एक तरफ Samsung का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप है, जिसके साथ सालों की ब्रांड पहचान और वफादार यूज़र बेस जुड़ा है। दूसरी तरफ vivo है, जो इस साल के सबसे ज़्यादा और बेहतरीन स्पेक्स वाले फोनों में से एक लेकर आया है …

ImageXiaomi ने की Redmi 13 की घोषणा; 108MP कैमरा के साथ मिल रहें, धमाकेदार फीचर्स

Xiaomi ने हाल ही में अपना नया फ़ोन Redmi 13 पेश किया है। ये एक बजट फ्रेंडली फ़ोन है, जो Redmi 12 के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया है। 6.79-इंच डिस्प्ले वाले इस फ़ोन में आपको 4G नेटवर्क मिलेगा। इस फ़ोन को मिडनाइट ब्लैक, सैंडी गोल्ड, पर्ल पिंक और ओशन ब्लू इन चार …

ImageRedmi Note 10T 5G भारत में लॉन्च हुआ; विस्तार से जानें फ़ीचर और कीमत

Redmi Note 10T 5G को आखिरकार आज भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है। ये किफायती स्मार्टफोन है जिसमें आपको 15,000 रूपए से भी कम में 5G सपोर्ट दिया गया है। इसे चार रंगों में लॉन्च किया गया है जिसमें हरा (Mint Green), नीला (Metallic Blue), काला (Graphite Black) और सफ़ेद (Chromium White) …

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.