कम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स देकर Xiaomi सीधे उन यूज़र्स को टारगेट कर रही है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला फोन चाहते हैं।

ये पढ़ें: अप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026 India

Redmi 15A की कीमतें और उपलब्धता

Redmi 15A 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट में पेश किया है:

  • 4GB RAM + 64GB स्टोरेज – ₹12,999
  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹14,499
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹16,499

यह स्मार्टफोन Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black जैसे कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी बिक्री 3 अप्रैल से Mi.com, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Redmi 15A स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 15A 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में TÜV Rheinland की ट्रिपल सर्टिफिकेशन दी गई है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ने का दावा किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक RAM और अतिरिक्त 6GB तक RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज 128GB तक है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जिसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये पढ़ें: Galaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 पर चलता है। कंपनी इसमें 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इस बजट में इसे खास बनाता है।

फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, IP52 रेटिंग और सभी जरूरी 5G कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026 India

जनवरी, फरवरी और मार्च की लगातार हलचल के बाद अब अप्रैल 2026 थोड़ा शांत ज़रूर दिख रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह महीना कम अहम होने वाला है। इस बार लॉन्च की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जो स्मार्टफोन आने वाले हैं, उनका असर सीधे अपने-अपने सेगमेंट पर देखने को मिल …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Discuss

Be the first to leave a comment.