साल के अंत तक मिलेगा Redmi 5G फोन: कीमत होगी 20,000 रुपए से भी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में ही अपने पहले 5G smartphoneMi Mix 3 5G को पेश किया था और जल्दी ही ये यूरोप और चीन के मार्किट में बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जायेगा। लेकिन लगता है Xiaomi सिर्फ अपनी प्रीमियम Mi-फ़ोनों में ही 5G कनेक्टिविटी सीमित नहीं रखना चाहता है जिस बाद शाओमी के सब-ब्रांड Redmi और BlackShark कंपनी ने संकेत दिए है की वो भी जल्द ही अपने 5G फ़ोनों के साथ मार्किट में दस्तक देंगे।

Redmi 5G स्मार्टफोन अंडर 20,000?

Xiaomi के वाईस प्रेसिडेंट और Redmi के ब्रांड हेड Li Weibing ने चीनी सोशल साईट पर एक पोस्ट की है जिसमे उन्होंने साफ़ तौर पर कहा की अगले 6 महीनों में 5G स्मार्टफोन मार्किट में पेश किये जायेंगे जिनकी कीमत 2,000 युआन यानि 20,000 रुपए से भी कम होगी।

Redmi 5G smartphone

जैसा की आप इमेज में देख सकते है Lu Webing के अनुसार, “4G changes lives, but 5G change society”। उन्होंने दावा किया है की ये नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्टफोनों के इस्तेमाल को एक नए लेवल पर ले जाने में सक्षम होगी साथ ही कुछ ऐसी एप्लीकेशन भी देखने को मिलेंगी जो आज के समय में 4G नेटवर्क पर संभव नही है।

Black Shark भी लायेगा 5G फोन जल्द

Black Shark के वाईस प्रेसिडेंट David Li ने भी कहा ही की हमारा रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट नेक्स्ट-जेनरेशन (5G) नेटवर्क पर काम कर रहा है और सोर्स की माने तो यह भी लगभग Redmi फ़ोनों के साथ ही मार्किट में देखने को मिल सकता है। यहाँ पर BlackShark की तरह से भी एक इमेज पोस्ट की गयी है जिसके हिसाब से टीम ने 5G डेवलपमेंट पर काम करना शुरू कर चुकी है।

5G टेक्नोलॉजी में क्या होगा ख़ास?

प्रैक्टिकल इस्तेमाल का तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन थ्योरी और पेपर की बात करे तो 5G टेक्नोलॉजी वायरलेस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी जो गीगाबाईट में नेटवर्क स्पीड ऑफर करेगी। अभी के लिए इंडिया में 5G स्मार्टफोन के लांच के अलावा 5G टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी कोई ख़ास कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन हम उम्मीद करते है की साल के अंत तक हमको 5G टेक्नोलॉजी के साथ 5G स्मार्टफोन भी देखने को मिल सकते है।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Image20,000 रुपए से कम कीमत में 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन

फ़ास्ट चार्जिंग अभी तक एक ऐसा फीचर था जो हाई-एंड फ़ोनों में ही देख्नने को मिलता था लेकिन अब ट्रेंड को बदलते हुए अब किफायती कीमत में भी आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन भी उपलब्ध हो जाते है। फ्लैगशिप फ़ोनों में चार्जिंग स्पीड काफी तेज़ होती जा रही है जिसमे अभी के लिए 65W …

Imageसाल 2021 में 30,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

4G के बाद अब ग्लोबल वायरलेस स्टैण्डर्ड 5G की तरफ कदम उठा चुके है और साल 2021 5G युग की इंडिया में भी शुरुआत करेगा यह कहना गलत नहीं होगा। 5G कनेक्टिविटी अभी के लिए इंडिया में कमर्शियल तौर पर शुरू नहीं की गयी है लेकिन 5G सपोर्ट वाली डिवाइसों के साथ लगभग सभी ब्रांड …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.