32,000 रुपए वाला फोन 20,000 में, डील का फायदा उठाने के लिए लग रही लोगों की भीड़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी कोई शानदार फीचर्स वाला महंगा फोन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदने का सोच रहे हैं, तो फिलहाल Samsung के तगड़े फीचर्स वाले फोन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर आया है, जिससे इसे आप 20,000 रुपए से कम कीमत पर खरीद पाएंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A36 5G की, जिसमें आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे। आगे Samsung Galaxy A36 5G डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: POCO M7 Plus इस तारीख को रहा लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy A36 5G डिस्काउंट ऑफर

Samsung Galaxy A36 5G डिस्काउंट ऑफर

कंपनी ने इस फोन को 32,999 रुपये के शुरूआती प्राइस में लॉन्च किया था, लेकिन फिलहाल ये Amazon Great Festival Sale में 29,999 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है, और SBI कार्ड के साथ 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत 28,999 रुपए हो जाती है।

अब बात आती है एक्सचेंज ऑफर की, फोन पर एक्सचेंज बोनस की भी सुविधा है, और यदि आपके फोन की एक्सचेंज वैल्यू कम से कम 9,000 रुपए में भी जाता है, तो फोन को आप 20,000 रुपए से कम कीमत में अपने घर ला पाएंगे।

Samsung Galaxy A36 5G स्पेसिफिकेशंस

6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 15 पर रन होता है। इसमें आपके 6 साल के OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है। बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 5MP मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Trump ने किया 50% टैरिफ का ऐलान, क्या महंगे हो जाएंगे अब iPhone?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

Imageएक्सक्लूसिव: OnePlus N सीरीज़ हिला देगी भारत का ₹20,000 से कम वाला मार्केट

OnePlus ने प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में हमेशा नई-नई सीमाएं पार की हैं, लेकिन अब ब्रांड बजट सेगमेंट पर पूरी आक्रामकता के साथ नज़रें गड़ाने को तैयार है। एक एक्सक्लूसिव स्कूप में हमें पता चला है कि OnePlus बजट-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए स्मार्टफोनों की एक बिल्कुल नई लाइनअप उतारने की तैयारी कर रहा है, जिसका …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Image₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.