Redmi Earbuds S हुए इंडिया में 1799 रुपए की कीमत के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल इंडियन मार्किट में Realme द्वारा अपने Buds Air Neo को लांच करने के बाद आज शाओमी ने भी अपने TWS इयरबड्स को भी लांच कर दिया है। यह इयरबड्स इसी साल की शुरुआत में चीन में AirDots के नाम से पेश किये जा चुके है और अब यह इंडिया में किफायती कीमत सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। तो चलिए इनके फीचरों पर नज़र डालते है:

Redmi Earbuds S के फीचर

शाओमी के ये लेटेस्ट बड्स ब्लैक कलर के साथ एक बीन (राजमा) के आकार के केस में आपको मिलते है। Earbuds S का वजन सिर्फ 4.1 ग्राम रखा गया है जिस वजह से काफी हल्के महसूस होते है। ये ट्रू वायरलेस यारबड्स

जिम या हल्की बारिश के समय भी इस्तेमाल किया जा सकते है क्योकि IPX4 रेटिंग के साथ इसमें पसीने या पानी की छीटों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 7.2mm ऑडियो ड्राईवर के साथ यह इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है कंपनी के अनुसार यहाँ गेमिंग के लो लेटेंसी पर भी काफी ध्यान दिया गया है।

पॉवर की बात करे तो यह इयरबड्स आपको अकेले 4 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही चार्जिंग केस के इस्तेमाल पर यह आसानी से 12 घंटे तक आपको आउटपुट दे सकते है।

अन्य फीचर जैसे म्यूजिक कंट्रोल के लिए मल्टी फंक्शन बटन्स, कॉल एंड वौइस् अस्सिस्टेंट सपोर्ट, नॉइज़ रिडक्शन, Realtek RTL8763BFR चिपसेट आदि शामिल किये गये है। इसके अलावा आप इन बड्स को अलग अलग भी इस्तेमाल कर सकते है।

Redmi Earbuds S की कीमत और उपलब्धता

शाओमी द्वारा पेश किये गये Redmi Earbuds S की कीमत 1799 रुपए तय की गयी है। यह ऑडियो डिवाइस 27 मई से Amazon.india, Mi Home और Mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageSnoker iRocker TWS Earbuds हुए इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 1,499 रुपए

Snoker iRocker को आज Infinix नें इंडियन मार्किट में लांच कर दिया। यह कंपनी का पहला TWS है जिसको Goose Egg डिजाईन के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार यह डिजाईन आपको बेहतर फिटिंग के साथ सिक्यूरिटी भी देता है। TWS आपको 20 घंटे तक की बैटरी बैकअप के साथ मिलते है। तो चलिए …

ImagePoco जल्द लांच करने वाला है अपने वायरलेस इयरबड्स इंडिया में

शाओमी से अलग होने के बाद Poco ने इंडिया मार्किट में अपना पहला स्मार्टफोन Poco X2 लांच किया था जो काफी लोकप्रिय साबित हुआ। इसके बाद अब कंपनी स्मार्टफोन एक्सेसरीज के सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपने ट्रू वायरलेस इयरबड्स लांच करने वाली है। Poco F1 को शाओमी के साथ लांच करने के बाद कंपनी …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.