Redmi Note 11T सीरीज़ में लॉन्च होंगे ये तीन फ़ोन; लीक हुई स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 11T सीरीज़ चीन में अगले सप्ताह 24 मई को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन Redmi Note 11T, Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro+ लॉन्च किये जायेंगे। कंपनी द्वारा इनका एक टीज़र भी सामने आया है और कंपनी फोनों के नामों पर मुहर भी लगा चुकी है। हालांकि पहले भी इस सीरीज़ के बेस मॉडल की लीक सामने आ चुकी है और आज फिर एक बार लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोनों को FCC वेबसाइट पर देखा गया है। साथ ही काफी हद तक आसार ये भी हैं कि ये दोनों स्मार्टफोन भारत में भी जल्दी ही दस्तक दे सकते हैं।

ये पढ़ें: इस तरह दो Android स्मार्टफोनों के बीच Nearby Share से करें ऐप्स, फोटो, अन्य फाइलों को ट्रांसफर

Redmi Note 11T Pro के लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi Note 11T Pro को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर पहले देखा जा चुका है। इस वेबसाइट पर ये फ़ोन MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट, HyperEngine 5.0 गेमिंग इंजन, 8GB RAM, Android 12 और मॉडल नंबर 22041216UC के साथ नज़र आया। गीकबेंच के स्कोरों की बात करें तो, इस बेंचमार्किंग साइट पर फ़ोन का सिंगल कोर स्कोर 4170 पॉइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 6379 पॉइंट्स दर्ज हुआ है। इसकी गीकबेंच लिस्टिंग आप नीचे तस्वीर में भी देख सकते हैं।

इसके अलावा प्रचलित टिपस्टर मुकुल शर्मा ने भी इस सीरीज़ से सम्बंधित एक ट्वीट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि Redmi Note 11T, Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro+ कौन-कौन से स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होंगे। उनके अनुसार Note 11T Pro और Pro+ में तीन-तीन स्टोरेज वैरिएंट आएंगे, जबकि बेस मॉडल में चार स्टोरेज मॉडल आने की सम्भावना है। ये ट्वीट भी आप नीचे देख सकते हैं।

इसके अलावा Redmi Note 11T सीरीज़ के स्मार्टफोनों के फीचरों को लेकर और भी अफवाहें मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि Redmi Note 11T में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले आ सकती है और इसमें 4/128GB, 6/128GB, 8/128GB, और 8/256GB स्टोरेज मॉडल मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें काले और नीले रंग के विकल्प आने के कयास लग रहे हैं।

वहीँ Redmi Note 11T Pro में भी यही 6.6 इंच की डिस्प्ले आ सकती है। फ़ोन में Dimensity 8100 चिपसेट है और साथ में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मौजूद हो सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की सम्भावना है।

ये पढ़ें: Realme Narzo 50 सीरीज़ भारत में मात्र 13,999 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च हुई

हाई-एन्ड वैरिएंट 11T Pro+ के बारे में ज़्यादा कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें कंपनी 512GB तक की स्टोरेज दे सकती है।

अब बस जानना ये है कि कंपनी Redmi Note 11T Pro सीरीज़ को भारत में कब लॉन्च करती है। क्या आप भी उत्सुक हैं ?

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFoldable iPhone को लेकर बड़ा अपडेट – लॉन्च में देरी होगी या Apple तैयार?

Foldable iPhone को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जहां हाल ही में इसके लॉन्च में देरी होने की खबरें आ रही थीं, वहीं अब लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक अलग अपडेट सामने आया है। अब तक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि Apple को इस डिवाइस के डेवलपमेंट में दिक्कतें आ रही …

ImageRedmi Note 12 का लॉन्च हुआ कन्फर्म, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Redmi Note 12 सीरीज़ की लीक तो सामने आ ही रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने भी इस नयी स्मार्टफोन्स सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। जैसे कि अफवाहें आ रही थीं, कि Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज़ को इसी महीने लॉन्च कर सकती है, कंपनी ने भी एक ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ के …

ImageRedmi Note 12 सीरीज़ 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Note 12 Pro+ का आएगा एक स्पेशल एडिशन

Redmi Note 12 सीरीज़ को लेकर कई लीक पहले भी आ चुके हैं, लेकिन अब Xiaomi की सब-ब्रैंड Redmi ने इस बात की घोषणा कर दी है कि कल यानि 27 अक्टूबर 2022 को Redmi Note 12 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया जायेगा। इस सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन सामने आएंगे, जिनमें Redmi Note …

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageRedmi Note 15 Pro+ Review: फीचर्स तो भरपूर, लेकिन ये कमियां भी

Redmi Note सीरीज़ ने पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखा है। जो पहले एक वैल्यू-फोकस्ड लाइनअप थी, अब वह कीमत और उम्मीदों दोनों में अपर मिड-रेंज के करीब पहुंच चुकी है। Redmi Note 15 Pro+ उसी बदलाव का उदाहरण है। इस फोन में 6.83-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले, 200MP प्राइमरी कैमरा, 6,500mAh की बड़ी …

Discuss

Be the first to leave a comment.