Redmi Note 12 सीरीज़ 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Note 12 Pro+ का आएगा एक स्पेशल एडिशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 12 सीरीज़ को लेकर कई लीक पहले भी आ चुके हैं, लेकिन अब Xiaomi की सब-ब्रैंड Redmi ने इस बात की घोषणा कर दी है कि कल यानि 27 अक्टूबर 2022 को Redmi Note 12 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया जायेगा। इस सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन सामने आएंगे, जिनमें Redmi Note 12, Note 12 Pro, और Note 12 Pro+ 5G शामिल होंगे। इन स्मार्टफोनों के कुछ स्पेसिफिकेशन बेंचमार्किंग साइट से पता चले हैं और कुछ अब भी अफवाह है। साथ ही कम्पनी द्वारा सामने आये टीज़र और पोस्टर में फोनों के डिज़ाइन की झलक भी मिलती है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Note 12 Pro में iPhone की तरह फ्लैट एज या फ्रेम दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ये भी साफ़ हो चुका है कि इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर सेंसर आएंगे, जिनमें मुख्य 50MP का कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ मिलेगा। साथ ही बेंचमार्किंग साइट से भी ये पहले ही साफ़ हो चुका है कि ये स्मार्टफोन ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा Pro वैरिएंटों में 120W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है, जो हमने Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 11T Pro और Xiaomi 11i HyperCharge में देखी है।

ये पढ़ें: Redmi Note 12 का लॉन्च हुआ कन्फर्म, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Redmi Note 12 Pro+ Track Edition भी होगा Redmi Note 12 सीरीज़ का हिस्सा

इन सबके अलावा एक नयी लीक जो सामने आ रही है, वो ये है कि Redmi Note 12 सीरीज़ के हाई-एन्ड वैरिएंट Redmi Note 12 Pro+ का एक स्पेशल एडिशन Note 12 Pro+ Track Edition भी लॉन्च होगा, और इसका डिज़ाइन कुछ नीचे दी गयी तस्वीर जैसा हो सकता है। ये लीक चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टिपस्टर Fenibook द्वारा सामने आये हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 200MP Samsung HPX सेंसर आने की उम्मीद लगाई जा रही है। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

Image2022 नवंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in November 2022)

दिवाली का महीना यानि अक्टूबर अब खत्म हो गया है और साथ ही Amazon और Flipkart की दिवाली सेल भी। इस सेल में हमें कई नए स्मार्टफोन अच्छी कीमतों पर देखने को मिले। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि नवंबर में स्मार्टफोन कंपनियों की गति धीमी होने वाली है। इस महीने काफी नए स्मार्टफोन …

ImageRedmi Note 12 का लॉन्च हुआ कन्फर्म, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Redmi Note 12 सीरीज़ की लीक तो सामने आ ही रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने भी इस नयी स्मार्टफोन्स सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। जैसे कि अफवाहें आ रही थीं, कि Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज़ को इसी महीने लॉन्च कर सकती है, कंपनी ने भी एक ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ के …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.