Note सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ की इंडिया लॉन्च डेट 15 सितंबर कन्फर्म कर दी है।
  • इस बार Redmi Note 17 Pro 5G के साथ Redmi Note 17 Pro Max 5G भी आ रहा है।
  • टीज़र में 10,000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और TÜV SÜD 5-स्टार Titan सर्टिफिकेट दिखाए गए हैं।

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया है। लेकिन इस बार Redmi सिर्फ बैटरी तक नहीं रुकी है। टीज़र में कंपनी ने IP69K रेटिंग और TÜV SÜD का 5-स्टार Titan सर्टिफिकेट भी दिखाया है, यानी इस बार सीरीज़ की पूरी पिच बड़ी बैटरी के साथ-साथ मज़बूती की भी है।

टीज़र की टैगलाइन भी कंपनी ने “mAhster of strength” रखी है। 15 सितंबर को आपको एक साथ दो फोन मिलेंगे:

  • Redmi Note 17 Pro 5G: सीरीज़ का मुख्य मॉडल।
  • Redmi Note 17 Pro Max 5G: Note सीरीज़ के इतिहास में पहली बार किसी फोन को “Pro Max” नाम मिला है।

आइये जानते हैं कि टीज़र में इस सीरीज़ को लेकर और क्या सामने आया है।

ये पढ़ें: Redmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note 17 Pro सीरीज़ टीज़र में और क्या दिखा है

मज़बूती को लेकर कंपनी ने इस बार दूसरा बड़ा दावा किया है। IP69K रेटिंग का मतलब है कि ये फोन धूल के साथ गर्म पानी की तेज़ धार भी झेल सकते हैं, जो अब तक ज़्यादातर इंडस्ट्रियल डिवाइसों में ही देखने को मिलता था। इसके साथ SGS सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass भी दिया गया है, ताकि गिरने और खरोंच का खतरा कम रहे।

रेंडर में फोनों का डिज़ाइन गोल किनारों वाला और पतला दिख रहा है, जिसमें आपको लाइलैक और ग्रेडिएंट ब्लश जैसे पेस्टल रंग मिलेंगे। पीछे चौकोर कैमरा आइलैंड में दो बड़े सेंसर और एक फ्लैश नज़र आ रहा है।

बातटीज़र में कंपनी ने क्या बताया
लॉन्च की तारीख15 सितंबर 2026
फोनRedmi Note 17 Pro 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G
बैटरी10,000mAh, कंपनी के अनुसार चार दिन से ज़्यादा का बैकअप
मज़बूतीIP69/IP69K रेटिंग, SGS सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass
सर्टिफिकेटTÜV SÜD 5-स्टार Titan (कंपनी के अनुसार इंडस्ट्री में पहली बार)
रंगलाइलैक और ग्रेडिएंट ब्लश जैसे पेस्टल शेड
कहां मिलेगाmi.com, Amazon.in, Xiaomi Retail और ऑफलाइन स्टोर

कीमत, पूरे स्पेसिफिकेशन और सेल की जानकारी कंपनी 15 सितंबर को ही देगी, और उसके बाद आप इन्हें mi.com, Amazon.in, Xiaomi Retail और ऑफलाइन स्टोरों से खरीद सकेंगे।

ये पढ़ें: Redmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.