Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro: मिड-रेंज में कौन सा दावेदार आगे ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi ने इसी सप्ताह अपनी नयी Note सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं। इसमें Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल हैं। हम यहां Redmi Note 14 Pro की बात कर रहे हैं, जो मिड – रेंज में आया है, जहां पहले से कई बेहतरीन विकल्प जैसे OnePlus Nord CE4, Nothing Phone 2a, और iQOO Z9s Pro मौजूद हैं। इनमें iQOO Z9s Pro AMOLED डिस्प्ले, 4500 निट्स ब्राइटनेस, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचरों से लैस है और Redmi Note 14 Pro का कड़ा प्रतिद्वंदी है।

वहीँ Redmi Note 14 Pro इसके मुकाबले कर्व्ड बॉडी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। ये दोनों ही फ़ोन लगभग 25,000 रुपए की कीमत पर उपलब्ध हैं। ऐसे में दोनों में से कौन सा बेहतर है, यही जानने के लिए हमने इनके (Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro) सभी फीचरों में विस्तार से तुलना की है, जिसकी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro: डिज़ाइन

Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro

Redmi Note 14 Pro एक स्लिम और स्टाइलिश फ़ोन है। हालांकि इसकी मोटाई 8.4 mm है, लेकिन कर्व्ड बॉडी के साथ ये काफी पतला महसूस होता है। फ़ोन पॉलीकार्बोनेट का बना है, लेकिन स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और IP69 रेटिंग के साथ ये फ़ोन काफी सुरक्षित और मज़बूत है। फ़ोन पर इस बार बदला हुआ चौकोर-गोलाकार कैमरा मॉड्यूल भी काफी अच्छा लग रहा है।

वहीँ iQOO Z9s Pro भी कर्व्ड बॉडी के साथ ही उपलब्ध है, इसकी कर्व्ड स्क्रीन और कर्व्ड रियर पैनल के बीच स्टील फ्रेम है। ये फ़ोन Redmi Note 14 Pro के मुकाबले और पतला है और इसकी मोटाई मात्र 7.49 mm है। इस फ़ोन के रियर पैनल पर आपको ग्लास जैसी फिनिश मिलती है। इसमें दो रंग – Luxe Marble (सफ़ेद, जिसमें मार्बल जैसी फिनिश है) और Flamboyant Orange (नारंगी) उपलब्ध हैं। हालांकि ये फ़ोन स्लिम है और रंगों के विकल्प भी अच्छे हैं, लेकिन Note 14 Pro के मुकाबले ये केवल IP64 रेटिंग के साथ आया है, यानि ये पानी के मुकाबले थोड़ा कम सुरक्षित है।  

Vivo T3 Ultra vs OnePlus Nord 4: डिस्प्ले

Redmi Note 14 Pro में 6.67-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन (2712 x 1220 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। डिस्प्ले काफी तेज़ धूप में इस्तेमाल की जा सकती है और काफी ब्राइट है। इसमें Dolby Vision और अडैप्टिव HDR10+ सपोर्ट भी है। स्क्रीन ब्राइट है, लेकिन रंग उतने सटीक और अच्छे नहीं है।

iQOO Z9s Pro में 6.77-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें भी 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है, लेकिन Note 14 Pro के मुकाबले इसमें ब्राइटनेस ज़्यादा (पीक 4,500 निट्स) है। साथ ही इसमें रंग थोड़े बेहतर दिखते हैं। इसमें भी आपको HDR10+ सपोर्ट मिलेगा, लेकिन यहां Dolby Vision सपोर्ट नहीं है, जो Redmi के इस फ़ोन में है। साथ ही इसमें स्क्रीन पर केवल SCHOTT Xensation ग्लास है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के मुकाबले थोड़ा कम सुरक्षित है।

Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro: परफॉरमेंस

Redmi Note 14 Pro ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर के साथ आया है, जो 4 nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 4 x Arm Cortex-A78 x 2.5GHz और 4 x Arm Cortex-A55 x 2.0GHz हैं। इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है। रोज़मर्रा के लिए ये फ़ोन एक स्मूथ परफॉरमेंस देता है।

वहीँ iQOO Z9s Pro में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है। इसमें 1x 2.63 GHz कोर, 3 x 2.40 GHz कोर और 4 x 1.8 GHz कोर शामिल हैं। ये भी TSMC के 4nm प्रोसेस पर डिज़ाइन किया गया है। इसमें 12GB तक की LPDDR4X RAM और 256 GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है। ये फ़ोन भी रोज़ के कामों में काफी स्मूथ है और गेमिंग में भी ये बिना रुकावट के एक अच्छा अनुभव देता है।

Redmi के फ़ोन के मुकाबले यहां iQOO के इस मिड-रेंज फ़ोन में ज़्यादा बेहतर परफॉरमेंस मिलती है और बेंचमार्क भी यही कहते हैं। जहां Redmi Note 14 Pro का AnTuTu स्कोर 640,845 पॉइंट्स है, वहीँ iQOO Z9s Pro का AnTuTu स्कोर 803,131 पॉइंट्स है।

सॉफ्टवेयर

लेकिन वहीँ सॉफ्टवेयर के मामले में Redmi Note 14 Pro 4 साल तक OS अपडेट पाने के वादे के साथ थोड़ा आगे है। ये फ़ोन HyperOS 1.0 के साथ आया है, जो Android 14 पर आधारित है। वहीँ iQOO Z9s Pro में Funtouch OS है, और ये भी Android 14 पर आधारित है, लेकिन इसमें केवल 2 OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro: कैमरा

Redmi Note 14 Pro में ट्रिपल रियर कैमरे और एक फ्रंट कैमरा है। इनमें रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी Sony LYT-600 सेंसर, OIS,  f/1.5 अपर्चर के साथ, 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर, f/2.2 अपर्चर के साथ और 2MP मैक्रो कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ मौजूद है और सामने की तरफ 20 MP फ्रंट कैमरा है, जो OmniVision OV20B सेंसर के साथ मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा दिन की रौशनी में काफी अच्छा है, लेकिन लो-लाइट में इसकी परफॉरमेंस एवरेज हो जाती है, वहीँ बाकी दूसरे कैमरे उतने बेहतर नहीं है।

दूसरी तरफ़ iQOO Z9s Pro में रियर पैनल पर 50 MP का Sony IMX882 सेंसर, f/1.79 अपर्चर के साथ आता है और 8 MP अल्ट्रा वाइड OmniVision OV08D10 सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16 MP का Samsung S5K3P9SP सेंसर मिलेगा। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा Redmi Note 14 Pro के मुकाबले अच्छा है, और ये लो लाइट में भी अच्छा परफॉरमेंस देता है।

दोनों फोनों के रियर कैमरा से आप 4K @ 30fps में वीडियो शूट कर सकते हैं। लेकिन कुल मिलाकर फोटोग्राफी के लिए iQOO Z9s Pro ज़्यादा बेहतर है।

Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro: बैटरी

Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro

Redmi Note 14 Pro में 5,500mAh की बैटरी है, जो 45W TurboCharge फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यहां कंपनी ने Note 13 Pro के मुकाबले में भी फ़ास्ट चार्जिंग को कम किया है। हालांकि बैटरी बैकअप काफी अच्छा है, मॉडरेट यूसेज में फ़ोन की बैटरी एक दिन से ज़्यादा चल जाती है। फ़ोन के साथ ही 45W का चार्जर मिलता है, जिससे इसे चार्ज होने में लगभग 1 घंटा 15 मिनटों का समय लगता है।

iQOO Z9s Pro में भी 5,500 mAh की बैटरी है लेकिन यहां 80W फ़्लैश चार्ज सपोर्ट है। ये फ़ोन 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और कंपनी का दावा है कि मात्र 21 मिनटों में ये फ़ोन साथ आये चार्जर से 50% तक चार्ज हो जाता है, लेकिन वास्तव में ये भी फ़ोन को चार्ज करने में लगभग 1 घंटे का समय लेता है। इस फ़ोन में आराम से 7 घंटों का स्क्रीन टाइम मिल जाता है, हालांकि ये यूज़र्स के अपने यूसेज के अनुसार अलग अलग होगा।

दोनों फोनों में 1 दिन का बैटरी बैकअप आराम से मिलता है, लेकिन iQOO यहां फ़ास्ट चार्जिंग के मामले में आगे है।

Redmi Note 14 Pro Vs iQOO Z9s Pro: कीमतें

Redmi Note 14 Pro की कीमतें

  • 8+128GB – 24,999 रुपए
  • 8+256GB – 26,999 रुपए

iQOO Z9s Pro की कीमतें

  • 8+128GB – 24,999 रुपए
  • 8+256GB – 26,999 रुपए
  • 12+256GB – 28,999 रुपए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

ImageInfinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ये दोनों हाल ही में भारत में उतरे हैं, दोनों की कीमत ₹12,000 के आसपास है, और स्पेसिफिकेशन शीट पर पहली नज़र डालें तो दोनों लगभग एक जैसे नज़र आते हैं, बड़ी HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दिनभर चलने वाली बैटरी। लेकिन असली फर्क डिटेल में …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

ImageOppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – भारत में कौन सा मिड-रेंज फ्लैगशिप आपके लिए बेहतर?

Oppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने भारत में अपना नया परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ बेहद स्मूथ परफॉरमेंस, 7,000mAh बैटरी के साथ लम्बा बैटरी बैकअप और एक एक्टिव कूलिंग फैन जैसी हाई-परफॉर्मेंस फीचर मिलते हैं। …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.