Redmi Smart Fire Tv 4K 43-inch 15 सितंबर को होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi India ने इस साल मार्च में अपना पहला Redmi Smart Fire Tv लॉन्च किया था, जो 32 इंच का था। इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई, जो HD-रेडी स्क्रीन, Apple AirPlay और Miracast को सपोर्ट करता है। टीवी में दो स्पीकर हैं। साथ ही कई सारे अन्य फीचर भी हैं। अब कंपनी Fire Tv के लाइनअप में विस्तार करने के इरादे से आगे बढ़ना चाहती है। ऐसे में Xiaomi India इसी महीने एक नया Redmi Smart Fire Tv 4K 43-inch लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें और भी कई सारे फीचर मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर इंस्टॉल होने का Xiaomi के कुछ यूज़र ने लगाया आरोप

Amazon ने Redmi Smart Fire Tv 4K 43-inch के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। Amazon की माइक्रोसाइट के अनुसार, Redmi Smart Fire Tv भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसाइट ने इसके डिज़ाइन की भी कुछ जानकारियां दी हैं, जिसमें बेज़ल-लेस पैनल और स्लीक स्टैंड शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके अतिरिक्त और भी कोई जानकारी साझा नहीं की है। यह स्मार्ट टीवी नवीनतम Fire OS को बूट करेगा।

इस टीवी के साथ वॉयस इनेबल रिमोट आ सकता है, ताकि यूज़र Alexa का इस्तेमाल करके चैनल बदल सकें, ऐप लॉन्च कर सकें और टाइटल्स सर्च कर सकें। इस टीवी का ग्लोबल वर्जन 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। अन्य अपेक्षित फीचर में Dolby Audio, DTS-HD, DTS-वर्चुअल साउंड और Mali G52 MP2 GPU शामिल हो सकते हैं।

ये पढ़ें: Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर इंस्टॉल होने का Xiaomi के कुछ यूज़र ने लगाया आरोप

अपने अन्य टीवी के मॉडलों की तरह ही Redmi Smart Fire Tv भी लॉन्च के वक्त कुछ आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हो सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इसे पेश करने के साथ कुछ शुरुआती ऑफर भी चलाए, ताकि टीवी और भी कम कीमत पर मिल सके। वैसे भी त्योहारी सीज़न का वक्त करीब आ रहा है। इस दौरान लोग ज्यादा से ज्यादा चीजें खरीदते हैं। ऐसे में 15 सितंबर को अपना टीवी लॉन्च करके इस मौके का कंपनी आगे अच्छा फायदा उठा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRedmi 10 Prime के साथ 3 सितम्बर को इस कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं Redmi Beat Drop TWS बड्स

Xiaomi के लिए भारत में कल का दिन काफी महत्वपूर्ण है, कल कंपनी Smarter Living 2022 इवेंट करने वाली है, जिसमें कई नए Xiaomi के प्रोडक्ट हमें देखने को मिलेंगे। इनमें Mi Notebook, Wi-Fi राऊटर व कुछ और उत्पाद भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है। Xiaomi की ब्रांड …

ImageRedmi Smart Band होगा 8 सितम्बर को इंडिया में लांच

Redmi Smart Band 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जायेगा। Xiaomi ने अपने Redmi India ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी लांच डेट को शेयर किया है। यह भारत में Redmi का पहला स्मार्ट बैंड होगा। Redmi Band को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि Xiaomi …

Imageचार्जर और पानी दोनों से बेफिक्र? Redmi Note 15 Pro सीरीज़ इंडिया में लॉन्च को तैयार

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिनों तक चार्जर न मांगे, पानी-धूल से न डरे और कैमरे में भी समझौता न करे, तो Redmi आपके लिए कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज़ 29 जनवरी को भारत में लॉन्च …

ImageRedmi Note 15 और Redmi Pad 2 Pro लॉन्च, लंबे अपडेट सपोर्ट ने सबका ध्यान खींचा

Redmi ने भारत में साल की अपनी पहली बड़ी लॉन्च के तहत Redmi Note 15 5G और Redmi Pad 2 Pro पेश कर दिए हैं। इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि इन डिवाइसेज़ के लिए मिलने वाला लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Redmi Note 15 को जहां 4 बड़े Android अपडेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.