Xioami ला रहा है एवेंजर एडिशन के साथ फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन: पॉप-अप कैमरा भी होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाला के दिनों में Redmi के फ्लैगशिप ग्रेड पॉप-अप कैमरा वाले फोन के लांच को लेकर काफी चर्चा होती आई है लेकिन कोई भी आधिकारिक घोषणा या जानकरी सुनने को नहीं मिली। उम्मीद यही है की इंडिया में यह Poco F2 या Redmi 2 Pro के नाम से लांच की जा सकती है।

लेकिन आज चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर Redmi के अकाउंट से एक बार फिर एक टीज़र पोस्ट किया गया है जिसमे Avenger Endgame लिमिटेड एडिशन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के साथ-साथ एक पॉप-अप सेल्फी वाली डिवाइस की इमेज भी देखने को मिलती है जो काफी खास है। तो चलिए पूरी जानकारी पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: Oppo F11 Pro का Marvel Avenger Limited Edition हुआ इंडिया में लांच

Redmi Note 7/7 Pro Avenger Edition?

जहा तक टीज़र की बात करे तो शुरू में तो आपको Endgame के ट्रेलर से शुरुआत होती है लेकिन फिर आपको साफ़-साफ़ Redmi ब्रांड के साथ Note 7 और Redmi Note 7 Pro को बैक साइड से तथा कैमरा साइड से दिखाए जाते है जिसके बाद आपको सभी कलर ऑप्शन भी दिखाए गये है।

यही नहीं टीज़र के अंत में एक पॉप-अप कैमरा वाली डिवाइस भी दिखाई गयी है जिसके बारे में कोई अन्य जानकारी तो नहीं दी गयी है लेकिन जिस तरफ से Avenger 4: The Final Battle लिखा दिखाई देता है उस हिसाब से तो यह भी कहा जा सका है की Note 7 Pro और Note 7 सीरीज के Avenger Endgame लिमिटेड एडिशन भी पेश किये जा सकते है।

Redmi फ्लैगशिप डिवाइस: स्नैपड्रैगन 855?

अभी हाल ही में शाओमी की फ्लैगशिप डिवाइस से जुडी कुछ जानकारियाँ सामने आई थी की यहाँ पर बिना-नौच वाला डिस्प्ले, पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अगर सभी अफवाहों और लीक्स को एक जगह मिलाये तो इस पॉप-अप कैमरा डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट भी दी जा सकती है।

इस टीज़र में आपको Endgame मूवी और Redmi के फ्लैगशिप डिवाइस को दिखाया गया है। थीम वैसे तो स्पीड और पॉवर को दिखाता है तो अफवाहों के अनुसार यह डिवाइस Redmi X भी हो सकती है।

यह भी पढ़िए: 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन जिनमे मिलता है 32MP का फ्रंट कैमरा

अगर लीक्स की माने तो यहाँ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प, एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर दिया जा सकता है। पीछे  तरफ Avenger Endgame Flagship डिवाइस ट्रिपल कैमरा सेटअप 48MP SonyIMX586 प्राइमरी सेंसर, 8MP वाइड लेंस, और 13MP का डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। अगर पॉप-अप कैमरे की बात करे तो 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

ऊपर बताई गयी स्पेसिफिकेशन अभी सिर्फ अफवाहों के रूप में ही सामने आई है कोई आधिकारिक जानकरी के तौर पर पेश नहीं हुई है। तो हम कह सकते है की अभी से इन डिटेल्स पर पूरी तरह विश्वास नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageRedmi Pro 2 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855, पॉप-अप कैमरा से साथ लांच

Xioami का नया सब-ब्रांड Redmi के तहत हाल ही में आकर्षक डिवाइस को पेश किया गया था और तजा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही Redmi Pro 2 के रूप में एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन पेश करने के लिए तैयारी कर रही है। एक लोकप्रिय Weibo ब्लॉगर ने अब आगामी स्नैपड्रैगन 855 युक्त चिपसेट वाले …

ImageXiaomi Redmi K20 Pro रिव्यु (समीक्षा): शाओमी का फास्टेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

OnePlus 7-सीरीज के लांच के साथ ही Xiaomi ने एक ऑफलाइन कहे या ऑनलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर एडवरटाइजिंग शुरू कर दी थी जिसमे फोन को “फ्लैगशिप किलर 2.0” का टैग दिया गया था। Xiaomi ने सोशल मीडिया पर इस डिवाइस को Flagship kIller 2.0 के तौर पर काफी प्रमोट किया है। (Xiaomi Redmi K20 …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products