Refurbished फोन सस्ता पड़ेगा या महंगा? ये गलती की तो बाद में पछताना पड़ेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Refurbished स्मार्टफोन आजकल बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कम कीमत में महंगे फोन मिलने का ऑफर सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही आपका सस्ता सौदा बाद में भारी नुकसान में बदल सकती है। इसीलिए refurbished फोन खरीदते वक्त कुछ आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

Refurbished और Used फोन को एक जैसा समझ लेना

सबसे बड़ी गलती यहीं से शुरू होती है। Refurbished फोन वह होता है जिसे टेस्टिंग, रिपेयर और क्वालिटी चेक के बाद दोबारा बेचा जाता है, जबकि used फोन सिर्फ किसी पुराने यूज़र का इस्तेमाल किया हुआ फोन होता है। अगर proper checking और certification नहीं है, तो “refurbished” सिर्फ एक नाम बनकर रह जाता है।

वारंटी और रिटर्न पॉलिसी को नज़रअंदाज़ करना

कई लोग सिर्फ सस्ती कीमत देखकर फोन खरीद लेते हैं। लेकिन refurbished फोन के साथ कम से कम 6 महीने की वारंटी और साफ रिटर्न पॉलिसी होना बेहद ज़रूरी है।
बिना वारंटी वाला फोन खराब निकला, तो जिम्मेदारी पूरी तरह आपकी होगी।

बैटरी की स्थिति (Battery condition) पर ध्यान न देना

Refurbished फोन में सबसे पहले बैटरी कमजोर होती है। अगर बैटरी पहले ही ज्यादा घिस चुकी है, तो फोन नया जैसा अनुभव नहीं देगा। जहां संभव हो, “battery replaced” या “battery health verified” जैसी जानकारी जरूर देखें।

यही वजह है कि ज़्यादातर लोग refurbished फोन लेकर कुछ महीनों में दोबारा नया फोन खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं।

IMEI और blacklist status चेक न करना

भारत में यह एक बेहद आम लेकिन खतरनाक गलती है। फोन का IMEI नंबर चेक करना जरूरी है, ताकि यह साफ हो सके कि डिवाइस चोरी का तो नहीं है या नेटवर्क पर ब्लॉक तो नहीं। IMEI verification के बिना खरीदना सीधा जोखिम उठाने जैसा है।

साइट पर फोन की बॉडी की कंडीशन (Physical condition) की ग्रेडिंग को हल्के में लेना


“Like New”, “Excellent” या “Good” जैसी grading फोन की असली हालत बताती है। अगर scratches, dents या display marks आपके लिए मायने रखते हैं, तो इन labels को नजरअंदाज न करें।

अंजान या जो वेरिफाईड न हो, उस विक्रेता से खरीदना

बहुत सस्ती डील अक्सर सबसे महंगी साबित होती है। Refurbished फोन हमेशा trusted platform या verified seller से ही खरीदना बेहतर होता है।

Software और future updates को नजरअंदाज करना

कई refurbished फोन पुराने सॉफ्टवेयर पर अटके रहते हैं। यह जरूर चेक करें कि फोन को आगे सिक्योरिटी और सिस्टम अपडेट मिलेंगे या नहीं।

आखिर में

Refurbished फोन खरीदना गलत नहीं है, लेकिन बिना सही जांच-पड़ताल के खरीदना सबसे बड़ी गलती है। अगर आप थोड़ा सतर्क रहें, तो कम बजट में भी बेहतरीन फोन मिल सकता है—और बाद में पछताने से बचा जा सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Imageफोन की बैटरी दिन में 2 बार खत्म हो जाती है? वजह बैटरी नहीं, आपकी ये आदतें हैं

सुबह 100% चार्ज, दोपहर तक 30%…और शाम होते-होते फिर चार्जर ढूंढना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो जरूरी नहीं कि आपके फोन की बैटरी खराब हो चुकी हो। अक्सर समस्या बैटरी नहीं, हमारी रोज़ की कुछ आदतें होती हैं, जो चुपचाप बैटरी खत्म करती रहती हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह …

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.