Reliance Jio ने टेलीकॉम सेवाओं और डिजिटल सेवाओं से आगे बढ़ते हुए अब GPS Tracking के क्षेत्र में भी आने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने दो नए डिवाइस, JioFind और JioFind Pro लॉन्च किए हैं, जिन्हें आप अपने वाहनों, लगेज, शिपमेंट और यहां तक कि बच्चों के स्कूल बैग पर भी लगाकर, उन्हें ट्रैक कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो JioFind सिर्फ ₹1,499 से शुरू होता है, जबकि एडवांस्ड JioFind Pro की कीमत ₹2,499 रखी गई है।
ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days बनाम Amazon Great Indian Festival 2025: किस पर मिलेगी सस्ती डील?
JioFind GPS tracker की भारत में कीमत
कंपनी दोनों डिवाइस के साथ 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके बाद सर्विस चार्ज मात्र ₹599 सालाना होगा, जो बाज़ार में मौजूद कई महंगे GPS solutions की तुलना में बेहद किफायती है।

JioFind और JioFind Pro के फीचर्स
JioFind एक कॉम्पैक्ट ट्रैकर है, जिसमें 1100mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार ये एक बार चार्ज करने पर लगभग 4 दिन तक चल सकता है। ये डिवाइस शॉर्ट-टर्म ट्रैकिंग जैसे स्कूल बैग, लगेज और छोटे पैकेज के लिए बेहतर है।

वहीं JioFind Pro लंबे समय की ट्रैकिंग के लिए बनाया गया है। इसमें 10000mAh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 3–4 हफ्तों तक चल सकती है। इसमें मैग्नेटिक माउंट भी दिया गया है, जिससे इसे वाहनों पर सुरक्षित तरीके से लगाया जा सकता है।
JioThings app
दोनों डिवाइस 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और इन्हें JioThings App द्वारा आप अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको 15 सेकंड की लेटेंसी के साथ Real-time location tracking, Geofencing alerts (सेट किए गए एरिया से बाहर जाने पर नोटिफिकेशन), Overspeed alerts (खासकर कार और बाइक के लिए), Remote ambient voice monitoring और लोकेशन हिस्ट्री व रिपोर्टिंग जैसे फीचर मिलते हैं।
Jio के ये प्रोडक्ट्स भारत में तेज़ी से बढ़ती GPS ट्रैकिंग डिवाइस मार्केट को और बड़ा बना सकते हैं। जिस तरह Jio ने सस्ती डेटा सर्विस के ज़रिए टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति ला दी थी, वैसे ही अब कंपनी किफायती GPS trackers के ज़रिए पर्सनल सेफ्टी और लॉजिस्टिक्स मॉनिटरिंग को आसान बनाने की कोशिश कर रही है। और इनके दाम इन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।