लॉन्च से पहले लीक: OPPO Find X9 और Find X9 Pro के डिज़ाइन, व फीचर्स ने मचा दी हलचल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Find X9 और Find X9 Pro का डिज़ाइन ऑफिशियल कर दिया है। इस बार सीरीज़ को एक नया लुक मिलने वाला है। पुराने मॉडल्स में जहां गोल कैमरा मॉड्यूल मिलता था, वहीं अब कंपनी ने चौकोर डिज़ाइन अपनाया है, जो Find X5 सीरीज़ की याद दिलाता है।

Find X9

Find X9 vs Find X9 Pro

Find X9 Pro में कैमरा बंप काफ़ी बड़ा है और साइड पर एक डेडिकेटेड Quick Button भी नज़र आ रहा है, जो बेस मॉडल Find X9 में नहीं है। दोनों फोनों में फ्लैट फ्रेम, बेहद पतले बेज़ेल और फ्लैट डिस्प्ले मिलेंगे। Oppo के अनुसार, इनके साथ हाथों में फोन ज़्यादा संतुलित महसूस होगा।

Find X9 Pro

कलर ऑप्शन्स में Find X9, Velvet Titanium, Frost White और Fog Black में आएगा, जबकि Find X9 Pro में एक खास Red variant भी जोड़ा गया है, जिसका ऑफिशियल नाम अभी सामने नहीं आया है।

Find X9 series

OPPO Find X9 and X9 Pro Cameras

कैमरा सेटअप यहां भी हाइलाइट है। Find X9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें LYT808 प्राइमरी सेंसर (1/1.4 inch), JN5 अल्ट्रा वाइड और 3X पेरिस्कोप टेलेफोटो शामिल होंगे। Hasselblad ब्रैंडिंग के साथ के साथ सर्कुलर फ़्लैश भी दिया गया है।

वहीं, Find X9 Pro और भी पावरफुल है। इसमें बड़ा LYT828 सेंसर (1/1.28 inch), 200MP HP5 पेरिस्कोप (1/1.56 inch, 70mm f/2.1) और वही JN5 अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल होंगे। लेकिन यहां फ्लैश एज पर एक कैप्सूल के आकार में है।

अन्य स्पेसिफिकेशनों की बात की जाए तो, Find X9 में 6.59-इंच की डिस्प्ले, और 7,025mAh की बैटरी होगी। जबकि Pro मॉडल 6.78-इंच डिस्प्ले और 7,500mAh बैटरी से लैस होगा। दोनों में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

पावर के लिए दोनों फोन नए MediaTek Dimensity 9500 processor पर चलते हैं, जो इन्हें आने वाली vivo X300 series का सीधा कॉम्पिटिटर बनाता है।

Find X9 series

OPPO Find X9 और Find X9 Pro चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। वहीँ ग्लोबल लॉन्च 26 अक्टूबर के लिए तय है। हालांकि इंडिया लॉन्च थोड़े समय बाद में होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

Image7000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ OPPO F33 सीरीज़ ने लॉन्च होते ही मचा दी हलचल

OPPO ने भारत में अपनी नई F33 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें कंपनी ने एक बार फिर उसी फॉर्मूला पर भरोसा किया है जो यूज़र्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है—स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो और साथ ही लंबे …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products