Saiyaara ट्रेलर ने किया इमोशनल ? तो OTT पर देखें इसके जैसी वो 5 फिल्में, जिनमें इश्क़ है, दर्द है और म्यूज़िक का जादू है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

2025 में बॉलीवुड फिल्मों में नए कलाकारों के काफी डेब्यू देखने को मिले हैं और इसी लिस्ट में अब एक और रोमांटिक फिल्म शामिल हो चुकी है – Saiyaara। ये मोहित सूरी (Mohit Suri) द्वारा निर्देशित फिल्म है, जिसमें आहान पांडे और अनीत पड्डा, को लॉन्च किया गया है। Saiyaara Movie Trailer अभी आया है, जिसकी कहानी एक स्ट्रगलिंग सिंगर कृष्ण कपूर और एक इंटेंस सॉन्ग राइटर वाणी की है। प्यार, जुनून और टूटे दिल की इस कहानी में जबरदस्त म्यूज़िक और हाई इमोशन्स का तड़का है। Mohit Suri and Saiyaara की जोड़ी एक बार फिर वही जादू लेकर आ रही है जो हमने और आपने Aashiqui 2 जैसी फिल्मों में देखा था। Saiyaara movie release date 18 जुलाई 2025 है, लेकिन अगर आप उससे पहले इस तरह की इंटेंस लव स्टोरीज़ और दिल को छू जाने वाला म्यूज़िक देखना चाहते हैं, तो OTT पर मौजूद ये 5 फिल्में बिलकुल Saiyaara जैसी ही हैं, जिनमें प्यार, जूनून और ज़बरदस्त म्युज़िक है।

ये पढ़ें: Dhurandhar Teaser: जब स्क्रीन से नजरें हटाना मुश्किल हो जाए, तो समझो रणवीर सिंह लौट आए हैं

Saiyaara Movie Trailer

1. रॉकस्टार (Rockstar) – Netflix

अगर Saiyaara Movie Trailer में एक दिल टूटे रॉकस्टार की कहानी है, तो Rockstar को कैसे भूल सकते हैं। Rockstar इसी केटेगरी की सबसे बेहतरीन फिल्म है। रणबीर कपूर द्वारा निभाया गया जॉर्डन का किरदार, जो अपने प्यार को खोकर एक फेमस लेकिन बिखरे हुए रॉकस्टार में बदलता है, Saiyaara के कृष्ण कपूर की आपको याद दिलाएगा। ए.आर. रहमान का म्यूज़िक और “नादान परिंदे” या “तुम हो” जैसे गाने इस फिल्म को दिल से महसूस करने लायक बनाते हैं।

Rockstar - Similar to Saiyaara Movie Trailer

2. आशिकी 2 (Aashiqui 2) – Disney+ Hotstar

Mohit Suri and Saiyaara का रिश्ता और गहरा तब हो जाता है जब हम ‘आशिकी 2’ की बात करते हैं। ये मोहित सूरी की ही निर्देशित फिल्म है, जिसने इमोशनल लव स्टोरीज़ की परिभाषा ही बदल दी थी। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी, और “तुम ही हो” जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में हैं। Saiyaara से पहले अगर आप मोहित सूरी का सिग्नेचर रोमांस देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म मिस न करें।

Aashiqui 2 - Similar to Saiyaara Movie Trailer

ये पढ़ें: Metro… In Dino Review: प्यार, पछतावा और उम्मीद की खूबसूरत मेट्रो

3. 99 सॉन्ग्स (99 Songs) – Netflix

ए.आर. रहमान के म्यूज़िकल सफर वाली फिल्म ’99 Songs’ भी एक स्ट्रगलिंग म्यूज़िशियन की ही कहानी है, जो अपने म्यूज़िक के ज़रिए प्यार और ज़िंदगी को समझने की कोशिश करता है। Saiyaara की तरह, इसमें भी हीरो का सफर आत्मिक और इमोशनल है। इसके अलावा ए.आर. रहमान हैं, तो ज़ाहिर है कि ये फिल्म भी म्यूज़िकली रिच होगी और ये Saiyaara से काफी मिलती-जुलती है।

4. फितूर (Fitoor) – Zee5

चार्ल्स डिकेन्स की Great Expectations पर आधारित फितूर भी एक क्लास डिवाइड और अधूरे प्यार पर बनी बेहतरीन फिल्म है। इसमें कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर एक साइलेंट और पैशनेट लव स्टोरी को खूबसूरती से निभाते हैं। Saiyaara की तरह ही Fitoor में भी लव, लॉस और लॉन्गिंग का मेल देखने को मिलता है।

5. हमारी अधूरी कहानी (Hamari Adhuri Kahani) – Netflix

Mohit Suri द्वारा निर्देशित एक और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है – Hamaari Adhuri Kahaani। ये एक ट्रैजिक लव ट्राएंगल है जिसमें विद्या बालन और इमरान हाशमी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। Saiyaara की ही तरह ये फिल्म भी उन रिश्तों की बात करती है जो अधूरे रह जाते हैं लेकिन दिल में हमेशा ज़िंदा रहते हैं।

जब तक Saiyaara movie release date यानि 18 जुलाई 2025 नहीं आ जाती, तब तक ये फिल्में आपको उसी मूड में ले जाएंगी जिसमें Saiyaara के ट्रेलर और गानों ने आपको छोड़ा है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageSaiyaara OTT release – Saiyaara का जादू अब OTT पर, जानें कब और कहां देखें ब्लॉकबस्टर

Yash Raj Films की रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म Saiyaara ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। Mohit Suri के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ़ क्रिटिक्स का दिल जीता बल्कि दुनियाभर में ₹580 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली। Ahaan Panday और Aneet Padda की जोड़ी को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। …

ImageBorder 2 अब OTT पर – 464 करोड़ कमाने वाली फिल्म घर बैठे देखें, जानें कब और कहां

देशभक्ति और बड़े कैनवास वाली फिल्मों का इंतज़ार करने वालों के लिए अब एक बड़ी खबर है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Border 2 OTT release के लिए तैयार है, और इसे आप अब घर बैठे देख सकते हैं। 1997 की आइकॉनिक फिल्म Border की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह फिल्म 1971 …

ImageApple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

टेक दुनिया में Carl Pei ने एक बार फिर शरारती अंदाज़ में हलचल मचा दी है। उन्होंने Apple के एक असली इवेंट इनवाइट की फोटो शेयर की, लेकिन Apple लोगो के ऊपर हाथ से “Nothing” लिख दिया और नीचे तारीख डाल दी: March 5 (5 मार्च)। बस, यहीं से Nothing Phone (4a) की लॉन्च डेट …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.