Yash Raj Films की रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म Saiyaara ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। Mohit Suri के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ़ क्रिटिक्स का दिल जीता बल्कि दुनियाभर में ₹580 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली। Ahaan Panday और Aneet Padda की जोड़ी को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। 50 दिनों तक थिएटर्स में हिट रहने के बाद अब Saiyaara OTT release date आ गयी है।
ये पढ़ें: 6 Best Crime Thriller Web Series जिन्हें IMDb पर मिली 9.2 तक की रेटिंग
Saiyaara OTT release date
Saiyaara के डिजिटल प्रीमियर के राइट्स Netflix (Saiyaara on Netflix)ने लिए हैं। 123Telugu के अनुसार, ये फिल्म आप 12 सितंबर 2025 से Netflix पर देख पाएंगे। इसे लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह है, क्योंकि थिएटर में मिस करने वाले अब घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे।

कहानी में क्या है खास?
फिल्म की कहानी दो टूटे हुए किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। Krish Kapoor (Ahaan Panday) एक संघर्षरत म्यूज़िशियन हैं, जो अपने पारिवारिक अतीत से परेशान है। वहीं Vaani Batra (Aneet Padda) एक संवेदनशील कवयित्री है, जो एक रिश्ते में धोखा खा चुकी है। एक गाने पर साथ काम करते हुए, इन दोनों की मुलाक़ात धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल जाती है। ये कहानी दिखाती है कि कैसे कला और प्यार इंसान को उसकी टूटन से उबार सकते हैं।
क्यों देखें ‘Saiyaara’?
- फिल्म का म्युज़िक लोगों को काफी भावुक करता है। इन दोनों नए कलाकारों की chemistry ने इसे 2025 की सबसे बड़ी रोमैंटिक ड्रामा फिल्म बना दिया है।
- ये एक कोरियाई फिल्म A Moment to Remember से प्रेरित है, लेकिन इसमें Mohit Suri का निर्देशन और YRF का रोमांस जान भर देता है।
Ahaan और Aneet ने हाल ही में फिल्म के 50-day run सेलिब्रेशन में फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि Saiyaara उनके लिए जादू जैसा अनुभव रहा। अब देखना होगा कि OTT पर ये फिल्म कितना नया रिकॉर्ड बना पाती है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।