Samsung ने 5G मॉडेम सपोर्ट के साथ चिपसेट Exynos 980 को किया पेश: सैमसंग की पहली 5G इंटीग्रेटेड चिपसेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मंगलवार को देर रात सैमसंग ने अपने लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी के सपोर्ट के साथ Exynos 580 को लांच कर दिया है। यह सैमसंग का पहला मोबाइल प्रोसेसर है जिसमे आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ अन्य नेटवर्क कनेक्टिविटी (2G, 3G, 4G) भी देखने को मिलेगी। सैमसंग ने Exynos 980 में 5G मॉडेम और मोबाइल एप्लीकेशन प्रोसेसर को एक साथ दिया गया है। यह चिपसेट साफ़ तैर पर क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 800-सीरीज को टक्कर देने के लिए पेश किया है जिसमे आपको X50 मॉडेम के साथ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है।

Samsung Exynos 980

Samsung Electronics के वाईस प्रेसिडेंट Ben Hur ने कहा है कि “पिछले साल 5G मॉडेम को पेश करने के बाद अब सैमसंग इस 5G रेवोलुशन का हिस्सा बनता हुए मोबाइल कनेक्टिविटी को नए लेवल पर ले जाएगी।” तो चलिए नज़र डालते है इस लेटेस्ट 5G चिपसेट पर:

Samsung Exynos 980 के फीचर

कंपनी की ये लेटेस्ट चिपसेट 8nm प्रोसेस पर बनी हुई है जिसमे कुल 8 कोर दिए गये है। इन 8 कोर में 2x Cortex A77@2.2GHz और 6x Cortex A55@1.8 है। यह नया कोर कॉम्बिनेशन आपको 5G के लिए जरुरी परफॉरमेंस देगा जबकि बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें लेटेस्ट Mali 676 GPU दिया गया है। इस दमदार CPU और GPU के साथ Exynos 980 आसानी से मल्टी-टास्किंग,  UX डिजाईन और हाई-एंड ग्राफ़िक्स गेमिंग का भी अच्छा एक्सपीरियंस देता है।

आगे पहले की बात करे तो सैमसंग ने कुछ महीनो पहले Exyno 9820 चिपसेट को बिना 5G मॉडेम सपोर्ट के साथ पेश किया था तथा Exynos 5100 को भी 5G मॉडेम के साथ पेश किया था लेकिन इसमें आपको सिर्फ 5G सपोर्ट ही मिलता है जो Samsung galaxy S10 5G में मिलती है। Exynos 980 में 5G से 2G तक की कनेक्टिविटी मिलती है जो इसको पहली मल्टी कनेक्टिविटी चिपसेट बनाता है।

अगर चिपसेट की कनेक्टिविटी से अलग बात करे तो इसमें आपको NPU (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) भी दी गयी है जो फोन को बेहतर और एडवांस AI टास्क परफॉरमेंस करने के काफी मदद करती है। इसके अलावा Exynos 980 आज के ट्रेंडी कैमरा मेगापिक्सेल यानि 108MP के कैमरा रेज़ोलुशन को सपोर्ट करने के साथ 4K UHD विडियो को 120fps तक एनकोड और डिकोड का भी सपोर्ट देता है। इसके अलावा यह HDR10+ सपोर्ट की भी सुविधा देती है।

कंपनी के हवाले से साफ़ किया गया है की Exynos 980 चिपसेट इस साल के अंत तक मास-प्रोडक्शन के लिए प्रोसेस कर दी जाएगी और शायद अगले साल Samsung के 5G फ़ोनों में आपको यही चिपसेट देखने को मिलेगी।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageSamsung Exynos 1080 प्रोसेसर आएगा 12 नवम्बर को सामने, 5nm प्रोसेस पर होगा निर्मित

Samsung Exynos 1080 चिपसेट को कंपनी 12 नवम्बर के दिन पेश करने वाली है। यह चिपसेट पिछले साल पेश की गयी Exynos 990 चिपसेट का अपग्रेड वरिएन्त है जो अपने साथ कॉम्पिटिटर से परफॉरमेंस में थोडा सा पीछे रह जाती है। सैमसंग अपने साल 2021 के गैलेक्सी फोनों में यह चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। …

Imageक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 780G हुई 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच, XIaomi Mi 11 Lite में होगी सबसे पहले इस्तेमाल

क्वालकॉम ने आज एक नयी 700 सीरीज चिपसेट स्नैपड्रैगन 780G को लांच कर दिया है। यह लेटेस्ट चिपसेट और भी बेहतर AI परफॉरमेंस, बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस और 5G सपोर्ट जैसे पॉइंट्स को ध्यान में रख कर पेश की गयी है। ओक्टा-कोर आर्किटेक्चर पर आधारित होने पर, स्नैपड्रैगन 780G साफ़ तौर पर स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट का …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Discuss

Be the first to leave a comment.