Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू रिव्यू: दिखने में फ्लैगशिप जैसा, लेकिन परफॉर्मेंस ने चौंकाया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
क्विक वर्डिक्ट

Samsung Galaxy A37 5G एक संतुलित मिड-रेंज फोन है। इसमें भरोसेमंद प्राइमरी कैमरा, पॉलिश किया हुआ या सुधारा गया सॉफ्टवेयर और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स का वादा मिलता है, साथ ही 5G कनेक्टिविटी भी स्थिर रहती है। हालांकि, यह फोन थोड़ा सेफ अप्रोच लेता है और परफॉर्मेंस व पीक ब्राइटनेस के मामले में थोड़ा पीछे रह जाता है।

खरीदें अगर:

  • आप लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स चाहते हैं
  • आपको साफ और रिफाइन UI पसंद है
  • आप एक भरोसेमंद प्राइमरी कैमरा चाहते हैं

ना खरीदें अगर:

  • आपको टॉप-लेवल परफॉर्मेंस या गेमिंग के लिए फोन चाहिए
  • आप कम बजट में एक सस्ता रोज़मर्रा के कामों के लिए फोन ढूंढ रहे हैं

आज के स्मार्टफोन मार्केट में जहां हर ब्रांड स्पेसिफिकेशन शीट को और लंबा करने में लगा है, Samsung, अपने नए फोन Galaxy A37 5G के साथ थोड़ा अलग रास्ता अपनाता दिखता है। यह फोन नम्बरों की दौड़ जीतने की कोशिश नहीं करता, बल्कि पूरे अनुभव पर ध्यान देता है जो आपको रोज़मर्रा के इस्तेमाल में नज़र आएगा।

इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Xiaomi, OnePlus, Vivo और Oppo जैसे ब्रांड्स से है। Galaxy A37 5G यहां Samsung की पारंपरिक ताकतों पर भरोसा करता है, जिसमें एक रिफाइन डिज़ाइन, पॉलिशड सॉफ्टवेयर और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स का वादा शामिल हैं।

लेकिन सवाल यही है कि क्या 2026 में यह अप्रोच काफी है, या फिर Galaxy A37 थोड़ा ज़्यादा सुरक्षित खेल रहा है? चलिए इस Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू में समझते हैं।


Galaxy A37 5G कीमतें और उपलब्धता

Galaxy A37 5G भारत में तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है:

यह फोन हरे (Awesome Graygreen), हल्के बैंगनी (Awesome Lavender) और काले (Awesome Charcoal) रंगों में आता है।

खास बातें

  • साफ-सुथरा और प्रीमियम लुक से प्रेरित डिज़ाइन
  • पतला और संतुलित वज़न वाला बिल्ड
  • वाइब्रेंट AMOLED डिस्प्ले पैनल
  • भरोसेमंद प्राइमरी कैमरा परफॉरमेंस
  • रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्मूद अनुभव
  • बेहतरीन सॉफ्टवेयर और लंबे समय तक अपडेट्स
  • पूरे दिन चलने वाली बैटरी और ठीक-ठाक चार्जिंग

कमियां

  • प्लास्टिक फ्रेम उतना प्रीमियम महसूस नहीं होता
  • HDR वीडियो सपोर्ट नहीं मिलता
  • प्रोसेसर थोड़ा पुराना महसूस होता है
  • अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा औसत हैं

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू: डिज़ाइन

Galaxy A37 5G, Samsung की A-सीरीज़ के वही पुराने डिज़ाइन को ही आगे बढ़ाता है। लुक काफी हद तक कंपनी के फ्लैगशिप फोनों जैसा लगता है, सपाट किनारे और गोल कोनों के साथ, लेकिन प्रीमियम मटेरियल्स के मामले में थोड़ी कटौती साफ दिखती है।

मेरे इस्तेमाल में फोन का डिज़ाइन काफी साफ-सुथरा और सादा लगा। इसमें कुछ भी ज़्यादा चमकदार या अलग करने की कोशिश नहीं की गई है। सामने की तरफ बेज़ल्स इस सेगमेंट के हिसाब से थोड़े मोटे हैं, और नीचे का चिन अभी भी चौड़ा है, जिससे यह फ्लैगशिप से अलग दिखता है।

फ्रेम प्लास्टिक का है, जो इस कीमत पर थोड़ा कम प्रीमियम महसूस होता है। दाईं तरफ दिया गया हल्का उभरा हुआ बटन सेक्शन पावर और वॉल्यूम बटन को पहचानना आसान बनाता है। बाकी सभी किनारे सपाट हैं और पकड़ने में थोड़े ग्रिप वाले लगते हैं। नीचे की तरफ SIM ट्रे, माइक्रोफोन, USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलती है।

फोन की मोटाई 7.4mm है, जो इसे काफी पतला बनाती है, और वज़न का संतुलन भी अच्छा है, इसलिए हाथ में इस्तेमाल करना आसान लगता है।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

करीब तीन हफ्ते बिना कवर के इस्तेमाल में मुझे फ्रंट और बैक पर कुछ हल्के स्क्रैच भी नज़र आए, जो ध्यान देने वाली बात है।

मुझे इसके कलर और फिनिश का सादा लुक पसंद आया, और दिलचस्प बात यह रही कि मेरे आसपास के लोगों को भी यह काफी पसंद आया, यहां तक कि कई बार इसे आउटफिट के साथ मैच करने के लिए भी मांगा गया।

पीछे की तरफ दिया गया वर्टीकल, कैप्सूल जैसा कैमरा मॉड्यूल Galaxy S सीरीज़ से प्रेरित लगता है। कैमरा लेंस पूरी तरह फ्लश नहीं हैं, और उनके आसपास हल्का गैप है, जहां धूल जमा हो सकती है।

इस बार Samsung ने IP68 रेटिंग दी है, जो फोन को 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रखने का दावा करती है। हालांकि, इसे वास्तव में टेस्ट करने की ज़रूरत नहीं है, इसे सिर्फ एक सुरक्षा की तरह ही समझना बेहतर है।

बॉक्स में सिर्फ फोन और USB-C to USB-C केबल मिलती है। इस कीमत पर Samsung अगर चार्जर भी देता, तो अनुभव और बेहतर हो सकता था।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू: डिस्प्ले

Galaxy A37 5G में 6.7-inch का सुपर AMOLED (Super AMOLED+ नहीं) डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल (385 ppi) है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो का सपोर्ट दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका पैनल Galaxy A57 5G से थोड़ा अलग है (diamond pentile RGBG बनाम RGB stripe), हालांकि इस्तेमाल में इसका कोई खास फर्क नज़र नहीं आता।

ब्राइटनेस 1200 निट्स (HBM) और 1900 निट्स (पीक) तक जाती है, जिससे इंडोर इस्तेमाल में स्क्रीन वाइब्रेंट और आरामदायक लगती है। लेकिन बाहर मैन्युअल ब्राइटनेस एक लिमिट तक ही जाती है, और बेहतर विज़िबिलिटी के लिए ऑटो ब्राइटनेस चालू रखना पड़ता है। इसके बावजूद तेज़ धूप में स्क्रीन थोड़ी कमज़ोर पड़ती है।

इस सेगमेंट में कई फोन इससे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले देते हैं। रात में जो यूज़र्स फोन का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए इसमें 1.7 निट्स तक की न्यूनतम ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

रिफ्रेश रेट के लिए दो ऑप्शन मिलते हैं – Standard (60Hz) और Adaptive (120Hz तक)। हालांकि, इससे ज़्यादा ध्यान देने वाली बात HDR वीडियो सपोर्ट का न होना है, जो Netflix या YouTube देखने वाले यूज़र्स को खल सकता है।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

जहां तारीफ बनती है, वो है कि Samsung के AMOLED पैनल हमेशा से पंची और हाई कॉन्ट्रास्ट विज़ुअल ऑफर करने के लिए जाने जाते हैं, और Galaxy A37 5G भी इससे अलग नहीं है।

डिफॉल्ट रूप से डिस्प्ले का कलर प्रोफाइल “Vivid” पर सेट रहता है, लेकिन “Natural” का ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें रंग थोड़ा वार्म दिखते हैं।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू: स्पीकर और बायोमैट्रिक्स

फोन में स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं, जिसमें नीचे की तरफ मुख्य स्पीकर और ईयरपीस सेकेंडरी स्पीकर का काम करता है। आवाज संतुलित है, मिड्स ठीक मिलते हैं, लेकिन बास की कमी महसूस होती है। बिना इयरफोन्स के कंटेंट देखने के लिए यह ठीक है।

अधिकतम वॉल्यूम पर हल्का डिस्टॉरशन आता है, लेकिन 80% तक ऑडियो स्मूद रहता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिलता, जो इस सेगमेंट में आम बात है।

हैप्टिक्स ठीक-ठाक हैं, लेकिन उतने शार्प नहीं लगते। फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो फ्लैगशिप Galaxy S26 के अल्ट्रासॉनिक सेंसर जितना तेज़ नहीं है। इस्तेमाल में यह कभी-कभी गलत पढ़ लेता है, लेकिन कुल मिलाकर काम चल जाता है।

optical face unlock भी मिलता है, लेकिन यह ज्यादा सुरक्षित नहीं है, इसलिए इसे इस्तेमाल करना बेहतर नहीं माना जाएगा।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू: परफॉरमेंस

Galaxy A37 5G के अंदर Exynos 1480 (4nm) प्रोसेसर मिलता है, जो Galaxy A55 में भी देखा जा चुका है। आमतौर पर A ‘3’ सीरीज़ में पिछले साल वाले A ‘5’ का चिप मिलता है, लेकिन A37 5G इस बार उस पैटर्न से थोड़ा अलग है।

Exynos 1480 में चार Cortex-A78 (2.75GHz) और चार Cortex-A55 (2.0GHz) कोर मिलते हैं, साथ में Xclipse 530 GPU (RDNA 3 बेस्ड)। यह सेटअप बहुत दमदार नहीं कहा जा सकता, लेकिन रोज़मर्रा के काम आसानी से संभाल लेता है।

अच्छी बात यह है कि इसे LPDDR5X RAM (A36 के LPDDR4X से बेहतर) और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जो पुराने प्रोसेसर की कमी को कुछ हद तक संतुलित करता है। फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज तक आता है।

रोज़मर्रा में परफॉरमेंस

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

रोज़मर्रा के काम जैसे WhatsApp, Instagram, YouTube, Gmail और OTT ऐप्स इस्तेमाल करना A37 5G पर काफी स्मूद रहता है। हल्की मल्टीटास्किंग भी बिना दिक्कत के हो जाती है, जहां ऐप्स के बीच स्विच करना आसान लगता है।

हालांकि, जब 6–8 ऐप्स एक साथ बैकग्राउंड में चल रहे हों, तब कभी-कभी स्टटर नज़र आने लगता है। इसी दौरान RAM मैनेजमेंट भी आखिर में इस्तेमाल किए गए ऐप्स को बंद करने लगता है।

सिंथेटिक बेंचमार्क

AnTuTu v11 पर यह फोन 10 लाख से ज़्यादा स्कोर करता है, जो प्रतिस्पर्धी तो है, लेकिन इस कीमत के अन्य फोनों के मुकाबले थोड़ा कम है। दरअसल, CPU बेंचमार्क में Exynos 1480, Snapdragon 7s Gen 4 से पीछे रह जाता है, जो अक्सर इससे थोड़े सस्ते स्मार्टफोनों में भी देखने को मिलता है। मेरे हिसाब से, Exynos 1580 इस फोन में रॉ परफॉरमेंस के मामले में एक बेहतर अपग्रेड दे सकता था। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए बेंचमार्क टेबल को देख सकते हैं।

बेंचमार्क Galaxy A37 5G (Exynos 1480 SoC)
AnTuTu v11.1.0 Score1,024,415
Storage (Score, Sequential Read Speed, Write Speed)Score: 86660; Sequential Read: 2208.3 MB/s; Sequential Write: 1872.8 MB/s
Geekbench 6 CPU (Single-Core, Multi-Core)Single-Core: 1079; Multi-Core: 3492
Geekbench 6 GPU (OpenCL, Vulkan)OpenCL: 4061; Vulkan: 4246
3DMark Wildlife Extreme (Score, Avg FPS)Score: 3940; Avg FPS: 23.59
3DMark Wildlife Extreme Stress Test (Best Loop, Lowest Loop, Stability)Best Loop: 3939; Lowest Loop: 3923; Stability: 99.6%

गेमिंग परफॉरमेंस

Samsung Galaxy A37 5G को गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश नहीं करता, और इस्तेमाल में भी यही नजर आता है। मैंने करीब एक घंटे तक BGMI खेला, जहां Smooth + Extreme (60fps) सेटिंग्स पर फोन हल्का गर्म हो गया। हालांकि, इस दौरान कोई बड़े फ्रेम ड्रॉप देखने को नहीं मिले और औसतन करीब 59fps का प्रदर्शन मिला। HDR + Ultra जैसी सबसे ऊंची सेटिंग्स पर फोन लगभग 39fps के आसपास का औसत फ्रेम रेट देता है।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू: सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

Galaxy A37 5G, One UI 8.5 के साथ आता है, जो Android 16 पर आधारित है और वही वर्ज़न है जो Galaxy S26 सीरीज़ में मिलता है। Galaxy A36 के चार साल के OS अपडेट्स के मुकाबले, A37 अब छह बड़े OS अपडेट्स और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करता है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल को सुरक्षित बनाता है।

One UI 8.5 इस्तेमाल में काफी उचित, फीचर रिच और पॉलिश किया हुआ लगता है। इस्तेमाल करने के लिहाज़ से यह Android के बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभवों में से एक है, हालांकि यह पूरी तरह कमियों से रहित नहीं है। Material 3 Expressive डिज़ाइन पर बने थीम, स्मूद एनीमेशन और अच्छे कस्टमाइज़ेशन विकल्प देते हैं।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

Bixby को इस बार एक अच्छा अपग्रेड मिला है। अब यह बोली जा रही नेचुरल भाषों को बेहतर समझता है, कॉन्टेक्स्ट के साथ वेब सर्च कर सकता है और सीधे ज़रूरी सेटिंग्स तक पहुंचाने में मदद करता है। हालांकि, इसका डिफ़ॉल्ट वॉइस असिस्टेंट (भारतीय एक्सेंट वाला) मुझे खास अच्छा नहीं लगा, इसलिए मैंने तुरंत इसे Voice 3 पर बदल दिया।

मैंने Bixby से Galaxy A37 5G के आसपास की कीमत वाले स्मार्टफोनों की लिस्ट बनाने और उसे Notes में सेव करने को कहा, और इस काम में यह ठीक चला। वहीं, पावर बटन दबाकर खुलने वाला default AI assistant अब भी Google Gemini ही है। Samsung के बाकी फोनों की तरह इसमें Circle to Search का फीचर भी मिलता है।

Galaxy A37 5G में कई Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं, जैसे Object Eraser, AI Remaster, Reflection Eraser, AI-based screenshot search, Bixby में Perplexity AI integration, cross-app tasks (Gemini या Bixby के जरिए) और voice transcription। हालांकि, यह पूरी तरह flagship Galaxy AI अनुभव नहीं देता, क्योंकि Now Brief, Note Assist और advanced Photo Assist जैसे कुछ अहम फीचर्स यहां नहीं मिलते।

बाकी फीचर्स में Secure Folder, Samsung Pay, Link to Windows और Smart Switch शामिल हैं, लेकिन Samsung DeX का सपोर्ट नहीं है। फोन में काफी पहले से लोडेड ऐप्स भी मिलते हैं, जैसे Facebook, Instagram, Spotify, Netflix, Snapchat और Truecaller, जो UI को थोड़ा भरा हुआ बना देते हैं।

सेटअप के बाद दूसरे होम स्क्रीन पर एक विजेट ऐड (विज्ञापन) भी दिखा, जिसे मैंने तुरंत हटा दिया। कुल मिलाकर, Galaxy A37 5G में वही One UI अनुभव मिलता है, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ, और कई काम के AI फीचर्स भी हैं, हालांकि इसका थोड़ा पुराना प्रोसेसर इसकी पूरी क्षमता को सीमित कर सकता है।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू: कैमरा

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

Galaxy A37 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP (f/1.8, 1/1.56”, OIS) का प्राइमरी कैमरा है, जिसकी मिनिमम फोकसिंग डिस्टेंस 9cm है, जो Galaxy A36 से बड़ा सेंसर है। इसके साथ 8MP (f/2.2, 1/4.0″) अल्ट्रा वाइड और 5MP (f/2.4, fixed-focus) मैक्रो कैमरा दिया गया है। सामने की तरफ 12MP (f/2.2) का सेल्फी कैमरा मिलता है।

प्राइमरी कैमरा

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

50MP का मुख्य कैमरा इस फोन की सबसे मज़बूत खासियत है। दिन की रोशनी में यह अच्छी डिटेल और संतुलित रोशनी के साथ फोटो खींचता है, और रंग भी काफी आकर्षक लगते हैं। कभी-कभी बारीक डिटेल थोड़ी ज़्यादा प्रोसेस की हुई लगती है, जिससे साफ पता चलता है कि सॉफ्टवेयर का असर ज़्यादा है।

फोटो के गहरे और मिडटोन वाले हिस्से कई बार थोड़े सॉफ्ट दिखते हैं, लेकिन रंगों का संतुलन और चेहरे के रंग ज़्यादातर सही रहते हैं। आप 50MP मोड का पूरा फायदा उठा सकते हैं, और 2X ज़ूम का इस्तेमाल भी अच्छा लगता है।

पोर्ट्रेट मोड भी ठीक काम करता है और 2X ज़ूम भी उपयोगी है। हालांकि कम रोशनी में कैमरा थोड़ा कमज़ोर पड़ता है, फोटो में हल्का नॉइज़ दिखता है और डिटेल कम हो जाती है। नाइट मोड इसमें काफी मदद करता है और फोटो को बेहतर बनाता है।

अल्ट्रा वाइड कैमरा

8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सॉफ्टवेयर की मदद से 12MP फोटो देता है, लेकिन असल में डिटेल थोड़ी कम और सॉफ्टनेस ज़्यादा नज़र आती है, खासकर कम रोशनी में। इसमें ऑटोफोकस नहीं है, इसलिए पास के सब्जेक्ट्स कैप्चर करना मुश्किल होता है। लो-लाइट में इसका प्रदर्शन औसत ही रहता है।

फिक्स्ड फोकस के साथ कैमरा पास के सब्जेक्ट्स को सही से कैप्चर नहीं कर पाता, और कम रोशनी में इसका प्रदर्शन भी खास प्रभावशाली नहीं रहता है (डायनामिक रेंज भी सीमित रहती है)। Galaxy A57 के 13mm equivalent अल्ट्रा वाइड कैमरा के मुकाबले, A37 5G में 16mm equivalent sensor मिलता है।

मैक्रो कैमरा

5MP का मैक्रो कैमरा ज़्यादा इस्तेमाल में नहीं आता। अच्छी रोशनी में यह ठीक काम करता है, लेकिन बेहतर डिटेल के लिए 50MP का 2X ज़ूम ज़्यादा काम का है।

सेल्फी कैमरा

मुझे यहां ये 12MP का सेल्फी कैमरा अच्छा लगा। ये मिक्स्ड लाइट वाली परिस्थितियों में भी साफ और डिटेल के साथ फोटो देता है। फेस डिटेल भी अच्छी आती हैं, जिनमें स्किन टोन आकर्षक लगते हैं। साथ ही ग्रुप सेल्फी लेना भी इस पर काफी आसान है, जिसका कारण 96.1° फील्ड ऑफ़ व्यू है।  

वीडियो की बात की जाए तो, वीडियो में मेन और फ्रंट कैमरा 4K 30fps तक सपोर्ट करते हैं, जबकि 60fps सिर्फ 1080p पर ही मिलता है।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू: बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

Samsung अपने फ्लैगशिप और मिड – रेंज फोनों में अब भी पारंपरिक बैटरी क्षमता और टेक्नोलॉजी पर ही टिके हुए हैं, जो आज के स्मार्टफोन मानकों के हिसाब से थोड़ा पीछे लगता है। Redmi Note 15 Pro+, vivo V70 और Poco X8 Pro Max जैसे फोनों में 6,500mAh से लेकर 9,000mAh तक की बड़ी बैटरियां देखने को मिल रही हैं।

ऐसे में Samsung को अब नई बैटरी टेक्नोलॉजी अपनाने की ज़रूरत महसूस होती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि 5,000mAh बैटरी के साथ भी Galaxy A37 5G रोज़मर्रा के इस्तेमाल में करीब 7–8 घंटे का स्क्रीन ऑन टाइम दे देता है। हल्के इस्तेमाल में यह और ज़्यादा चल सकता है, यह आप पर निर्भर करता है कि आप इस समय को एक दिन में इस्तेमाल करते हैं या दो दिन में।

Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू

मेरे पास Samsung का चार्जर नहीं था, लेकिन 65W GaN चार्जर से फोन को पूरा चार्ज होने में करीब 75–80 मिनट लगे। यह 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसमें wireless charging नहीं मिलती। बड़ी बैटरी वाले कुछ प्रतियोगी तेज़ चार्जिंग स्पीड ऑफर करते हैं, लेकिन इस फोन के लिए 45W चार्जिंग पर्याप्त लगती है।

रिव्यू वर्डिक्ट: क्या Galaxy A37 5G खरीदना चाहिए?

मेरे हिसाब से Galaxy A37 5G एक ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जहां Samsung ने सुरक्षित लेकिन सही फैसला लिया है। यह फोन अपनी बुनियादी चीज़ों को अच्छे से निभाता है, लेकिन आकर्षण पैदा करने से थोड़ा पीछे रह जाता है।

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी कंसिस्टेंसी (consistency) है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम लगता है (खासकर इसके रंगों के विकल्प और स्लिम होने की वजह से), AMOLED डिस्प्ले हमेशा की तरह पंची रंग पप्रस्तुत करती है और इंडोर में इस्तेमाल करने पर ब्राइटनेस भी पर्याप्त रहती है। 50MP का मेन कैमरा अच्छी डिटेल और आँखों को अच्छी लगने वाली फोटो क्लिक करता है, खासकर 2X ज़ूम पर। इसके साथ Samsung का One UI अनुभव और लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे ऐसा फोन बनाते हैं, जो समय के साथ भी अच्छा चलता रहता है।

हालांकि, जहां यह फोन प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाता है, वह है रॉ परफॉरमेंस – खासकर तब, जब इस कीमत में दूसरे ब्रांड बेहतर प्रोसेसर दे रहे हैं। कैमरा सेटअप भी कुल मिलाकर उतना प्रभावशाली नहीं लगता।


 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageSamsung ने अचानक सस्ता किया अपना सबसे ताकतवर फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत देख चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने इस फोन पर सीधे 9,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद यह प्रीमियम सेगमेंट में पहले के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि Samsung ने फिलहाल यह साफ नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.