Samsung Galaxy A-सीरीज़ में 108MP कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन; लीक हुई ख़बर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्दी ही Galaxy A-सीरीज़ में नए स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसी साल Galaxy A-सीरीज़ में प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy A72 को लॉन्च किया है। विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने के बाद कंपनी ने इसे मार्च 2021 में भारत में लॉन्च किया था। इस फ़ोन में Snapdragon 720G चिपसेट, फुल एचडी+ Super AMOLED 90Hz डिस्प्ले, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। और अब Samsung इसके सक्सेसर Galaxy A73 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। ज़ाहिर है कि सक्सेसर है, तो कुछ अपग्रेड तो कंपनी देगी ही, जिसमें मुख्य अपग्रेड कैमरा में मिल सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A22 5G रिव्यु: हिंदी में

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार Samsung Galaxy A73 में कंपनी 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा देने वाली है। अगर ऐसा हुआ तो, Galaxy A-सीरीज़ का ये पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 108MP का कैमरा आएगा।

Samsung Galaxy A73 को ब्रैंड 2022 के शुरूआती महीनों में ही लॉन्च कर सकती है। लेकिन इससे पहले ही इस स्मार्टफोन के कैमरा से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गयी है। एक लीकर का कहना है कि इस प्रीमियम A-सीरीज़ के स्मार्टफोन में भी क्वाड रियर कैमरा आ सकते हैं, लेकिन मुख्य कैमरा 108MP का होगा।

हालांकि भारत में 20 से 25,000 रूपए की रेंज में भी Realme 8 Pro, Xiaomi Mi 10i, Redmi Note 10 Pro Max जैसे कई स्मार्टफोन हैं जिनमें 108MP का कैमरा है और ये सभी HM2 सेंसर का इस्तेमाल करते हैं। जबकि सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S21 Ultra के 108MP कैमरा में HM3 सेंसर का उपयोग हुआ है। अब अगर कंपनी आने वाले Galaxy A73 में HM2 सेंसर के साथ 108MP कैमरा देती है, तो उससे सस्ते और भी फ़ोन होंगे जिनमें से पहले से मौजूद है। जबकि अगर ISOCELL HM3 सेंसर के साथ कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करती है, तो अपनी कीमत के आस-पास ये काफी अच्छी कैमरा परफॉरमेंस देने वाला फ़ोन बन सकता है।

इसके अलावा अंदाज़ा ये है कि इसमें भी Snapdragon 700 सीरीज़ का कोई चिपसेट और 128GB स्टोरेज मिल सकती है। Galaxy A72 में 5000mAh की बैटरी है, तो आसार हैं कि इसमें भी कंपनी या तो यही बैटरी देगी या थोड़ा और इसे बढ़ाया जा सकता है। अब ये सैमसंग का फ़ोन होगा और प्रीमियम भी होगा तो ज़ाहिर यही कि यहां आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

ख़ैर! अब देखा ये है कि ब्रैंड इस स्मार्टफोन को 108MP कैमरा के अलावा और कौन-से फ़ीचरों के साथ बाज़ार में लेकर आएगी। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है, ये ख़बर लीक द्वारा सामने आयी है, अब ये कितनी सही है, इसके लिए थोड़ा इंतज़ार तो करना होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Imageजनवरी में लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy F14 सीरीज़

Samsung जल्द ही अपने Galaxy F सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह नया फ़ोन Samsung Galaxy F14 होगा। यदि ऐसा है तो यह F14, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy F13 का सक्सेसर होगा। बताया जा रहा है कि यह जनवरी के शुरुआती हफ्ते में ही …

Image108MP कैमरा के साथ Galaxy A73 से काफी कम कीमत में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy M53 5G: जानें लॉन्च डेट

Samsung Galaxy M52 के सक्सेसर और M-सीरीज़ के नए मिड-रेंज फ़ोन Galaxy M53 5G को कंपनी भारत में इसी हफ्ते 22 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख़ के साथ ट्विटर पर कंपनी ने इन्वाइट भी शेयर किया है। इस स्मार्टफोन में आपको 108MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Discuss

Be the first to leave a comment.