Samsung Galaxy Book Flex Alpha 2-इन-1 हुआ QLED डिस्प्ले और 10th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ लांच: जाने फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज CES 2020 से कुछ ही दिन पहले अपनी Galaxy Book लाइन-अप के तहत Flex Alpha को लांच किया है। Galaxy Book Ion और Galaxy Book Flex को पिछले साल लांच करने के बाद इस साल की शुरुआत में सैमसंग का यह पहला लांच है। इसमें आपको 13.3-इंच QLED डिस्प्ले और 10th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर दिए गये है। यह फ्लिप-बुक स्टाइल लैपटॉप आपको किफायती कीमत के साथ मिलता है तो चलिए इसके फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: Honor 9x हो सकता है जल्द ही इंडिया में लांच: कंपनी ने ट्वीट करके किया खुलासा

Samsung Galaxy Book Flex Alpha के फीचर

यहाँ पर सामने की तरफ 13.3-इंच की QLED डिस्प्ले पैनल FHD रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। स्क्रीन मैक्सिमम 600निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन के चारों तरफ आपको बेज़ेल आसानी से देखने को मिल जाते है। बॉटम बेज़ेल पर सैमसंग की ब्रांडिंग भी दी गयी है तथा ऊपर की तरफ 720p HD वेबकैम के साथ ड्यूल ऐरे डिजिटल माइक भी दिया गया है।

क्योकि यह 2-इन-1 लैपटॉप है तो आपको इसको किसी भी एंगल पर रख कर इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आप एक S-पेन को अलग से खरीद सकते है और डिस्प्ले पर आसानी से कुछ भी ड्रा कर सकते है।

Samsung Galaxy Book Flex α

अंदर इसमें आपको 10th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर UHD ग्राफ़िक्स के साथ दिया गया है। लैपटॉप को 8GB/12GB रैम, 256GB/512GB HDD और 1TB SSD (NVMe) के ऑप्शन के साथ मार्किट में पेश किया गया है। इसके अलावा आप इस स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के द्वारा बढ़ा भी सकते है।

बैटरी की बात करे तो इसमें दी गयी 54Wh की बैटरी 17.5 घंटे का आउटपुट देने में सक्षम है। साथ ही इसमें फ़ास्ट चार्जिंग एडाप्टर भी मिलता है तो चार्ज करने में भी कोई परेशानी नहीं है। लैपटॉप में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप C, 2x USB 3.0 पोर्ट, HDMI पोर्ट, WiFi 6 जैसे फीचर भी मिलते है। लैपटॉप का वजन 1.19 किलोग्राम है।

Samsung Galaxy Book Flex Alpha की कीमत

Galaxy Book Alpha की शुरूआती कीमत $829.99 (~59,411 रुपए) रखी गयी है जो 2020 की पहली छमाई में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा। अभी के लिए इसके इंडियन मार्किट में पेश किये जाने से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy Book Flex Alpha की स्पेसिफिकेशन

डिवाइस Galaxy Book Flex α 13” α (alpha)
माप 304.9 x 202.0 x 13.9 mm
वजन 1.19 kg
डिस्प्ले 13.3″ QLED FHD (1920 x 1080)
CPU 10th जेन Intel® Core™
ग्राफ़िक्स Intel® UHD Graphics
मेमोरी 8GB/12GB DDR4
स्टोरेज 256GB
512GB
Up to 1TB SSD (NVMe)
WLAN Wi-Fi 6 (Gig+), 802.11ax 2×2
कैमरा / माइक 720p HD / Dual Array Digital Mic
ऑडियो स्टीरियो स्पीकर ( 1.5 W x 2 )
पेन एक्टिव पेन (sold separately)
सिक्यूरिटी फिंगरप्रिंट
कीबोर्ड Backlit
मटेरियल एल्युमीनियम
बैटरी 54Wh
पोर्ट्स USB-C | USB 3.0 (2) | HDMI | MicroSD | 3.5pi HP/Mic

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageSamsung Galaxy Book Flex और Galaxy Book Ion हुए 10th Gen Intel प्रोसेसर, QLED डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ हुए पेश

Samsung ने SDC 2019 में फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने के साथ-साथ Galaxy Book Flex और Galaxy Book Ion को भी पेश किया है। यह दोनों डिवाइस 13.3-इंच और 15.6-इंच की QLED डिस्प्ले के साथ पेश की गयी है जो 600-निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ 10 जेन इंटेल …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 3 होगा जून 2021 में लांच, रिपोर्ट आई सामने

सैमसंग की Galaxy Z सीरीज फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज है। इस सीरीज में आपको 3 फोल्डेबल स्मार्टफोन देखने को मिलते है। अगस्त महीने में आपको सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन देखने को मिला था और अभी नवम्बर महीने में ही सामने आई जानकरी के अनुसार कंपनी Fold 3 पर काम करना शुरू कर चुकी है और यह डिवाइस …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.