Samsung Galaxy Book Flex और Galaxy Book Ion हुए 10th Gen Intel प्रोसेसर, QLED डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ हुए पेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने SDC 2019 में फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने के साथ-साथ Galaxy Book Flex और Galaxy Book Ion को भी पेश किया है। यह दोनों डिवाइस 13.3-इंच और 15.6-इंच की QLED डिस्प्ले के साथ पेश की गयी है जो 600-निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ 10 जेन इंटेल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल करने के साथ आपको 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।

तो चलिए दोनों डिवाइसों के फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: Xiaomi करेगी 5 नवम्बर को Mi CC9 Pro के साथ Mi Watch और Mi TV 5 को भी लांच: टीज़र आये सामने

Samsung Galaxy Book Flex के फीचर

सैमसंग की इस डिवाइस में आपको 13.3-इंच और 15.6-इंच की FHD रिजोल्यूशन QLED डिस्प्ले ऑप्शन के साथ 10-पॉइंट मल्टी टच सपोर्ट भी मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ 10 जेन इंटेल कोर प्रोसेसर (Ice Lake)  के साथ आपको 2GB GDDR5 NVIDIA GeForce MX250 ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल किया गया है।

प्रोसेसर के साथ 16GB तक की रैम और 1TB SSD स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है।

सैमसंग गैलेक्सी बुक फ्लेक्स विंडो 10 होम/प्रो पर रन करता है जिसके साथ आपको 720p HD कैमरा और ड्यूल माइक भी मिलते है। यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट भी दिया गया है। यहाँ सबसे खास है साथ में दिया बिल्ट-इन S-पेन।

69.7Wh की बड़ी बैटरी वायरलेस पॉवरशेयर के सपोर्ट के साथ दी है। डिवाइस का वजन 1.52 किलो / 1.57 किलो है जो कम ही कहा जायेगा। ऑडियो आउटपुट के लिए यहाँ AKG स्टीरियो स्पीकर भी दिए गये है।

Samsung Galaxy Book Ion के फीचर

सैमसंग की इस डिवाइस में आपको 13.3-इंच और 15.6-इंच की FHD रिजोल्यूशन QLED डिस्प्ले ऑप्शन के साथ 10-पॉइंट मल्टी टच सपोर्ट भी मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ 10 जेन इंटेल कोर प्रोसेसर (Comet Lake) के साथ आपको 2GB GDDR5 NVIDIA GeForce MX250 ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल किया गया है।

प्रोसेसर के साथ 16GB तक की रैम और 1TB SSD स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है।

सैमसंग गैलेक्सी बुक फ्लेक्स विंडो 10 होम/प्रो पर रन करता है जिसके साथ आपको 720p HD कैमरा और ड्यूल माइक भी मिलते है। यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट भी दिया गया है। यहाँ सबसे खास है साथ में दिया बिल्ट-इन S-पेन।

69.7Wh की बड़ी बैटरी वायरलेस पॉवरशेयर के सपोर्ट के साथ दी है। डिवाइस का वजन 0.97 / 1.19 किलो है जो कम ही कहा जायेगा। ऑडियो आउटपुट के लिए यहाँ AKG स्टीरियो स्पीकर भी दिए गये है।

Samsung Galaxy Book Flex और Book Ion की कीमत

अभी के लिए ये दोनों ही डिवाइस 13.3-इंच और 15.6-इंच की डिस्प्ले साइज़ के साथ पेश किये गये है जिनकी बिक्री दिसम्बर महीने से शुरू की जाएगी और तभी इनकी कीमत के बारे में भी जानकरी शेयर की जाएगी।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageSamsung Galaxy Book Flex Alpha 2-इन-1 हुआ QLED डिस्प्ले और 10th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ लांच: जाने फीचर

Samsung ने आज CES 2020 से कुछ ही दिन पहले अपनी Galaxy Book लाइन-अप के तहत Flex Alpha को लांच किया है। Galaxy Book Ion और Galaxy Book Flex को पिछले साल लांच करने के बाद इस साल की शुरुआत में सैमसंग का यह पहला लांच है। इसमें आपको 13.3-इंच QLED डिस्प्ले और 10th जेन …

ImageSamsung Galaxy M11 और Galaxy M01 हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी किफायती कीमत वाली M-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Galaxy M11 और M01 को लांच कर दिया है। एक तरफ Galaxy M11 मुख्य रूप से M10 का एक अपग्रेड वरिएन्त है वही पर M01 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। Samsung आने वाले दिनों …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.