Wi-Fi Alliance की वेबसाइट पर दिखें Samsung Galaxy F05 और M05; जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Samsung ने अपने दो फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च किये हैं, और अब कंपनी अपनी 05 सीरीज में दो नए फ़ोन पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Galaxy F05 और M05 को Wi-Fi Alliance की वेबसाइट पर देखा गया है, खबरों के अनुसार दोनों फ़ोन इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकते हैं। इसके पहले कंपनी ने इस सीरीज में A05 और A05 को पेश किया था। आगे Galaxy F05 और M05 की लीक हुई जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Samsung Galaxy Ring भारत में लॉन्च: Titanium Grade 5 फिनिश के साथ मिलेंगे धमाकेदार स्पेसिफिकेशन्स

Wi-Fi Alliance की वेबसाइट पर दिखें Samsung Galaxy F05 और M05

हाल ही में इन दोनों फ़ोन को Wi-Fi Alliance द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है, जिसकी जानकारी Wi-Fi Alliance की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त हुई है। वेबसाइट पर Galaxy F05 को मॉडल नंबर SM-E055F/DS और Galaxy M05 को मॉडल नंबर SM-M055F/DS के साथ देखा गया है, इसमें DS का मतलब ड्यूल सिम फंक्शनलिटी से है।

Wi-Fi Alliance सर्फिटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों फ़ोन में ड्यूल WiFi सपोर्ट मिलने वाला है, हालांकि इसके अतिरिक्त इन दोनों फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन खबरों के अनुसार इसके स्पेसिफिकेशन्स लगभग Galaxy M55 5G के समान हो सकते हैं, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था।

Galaxy M55 5G में  6.7 इंच का Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन Snapdragon 7 Gen 1 SoC द्वारा संचालित होता है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OIS कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy Z Flip 6 First Impressions – स्मार्ट AI के साथ एक कदम और आगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGoogle Pixel 10a को लेकर बड़ा लीक, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट आई सामने

Google एक बार फिर अपने किफायती Pixel फोन को लेकर चर्चा में है। कंपनी जल्द ही Google Pixel 10a लॉन्च कर सकती है, जो Pixel 9a का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने अभी कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं कहा है। लेकिन इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इन लीक्स से …

Imageभारत में जल्दी ही लॉन्च होने जा रहा है Samsung Galaxy F54; लीक हुए स्पेसिफिकेशन

हाल ही में Samsung ने अपने Samsung Galaxy M54 स्मार्टफोन को बाहरी देशों में लॉन्च किया था और कंपनी की भारतीय ऑफिशियल साइट पर इसके जैसे ही स्पेसिफिकेशनों के साथ एक फ़ोन देखा गया है। ये स्मार्टफोन भारत में जल्दी ही Samsung Galaxy F54 के नाम के साथ आ सकता है। इसे SGS Fimko सर्टिफिकेशन वेबसाइट …

ImageRealme 11 सीरीज़ के फ़ोन BIS पर आये नज़र, भारत में जल्दी ही लॉन्च की उम्मीद

Realme 10 सीरीज़ का लॉन्च पिछले साल दिसंबर में ही हुआ है और आज Realme 11 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS)) वेबसाइट पर नज़र आये हैं। Realme 2023 के शुरुआत से ही काफी ज़्यादा तेज़ी से काम कर रही है। भारत में कंपनी ने Realme C55 और …

ImageSamsung Galaxy A17 लॉन्च से पहले ही रिटेलर वेबसाइट पर हो गया लिस्ट, कीमत और फीचर्स आएं सामने

Samsung जल्द ही अपना एक और मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 लॉन्च करने वाला है, जिसे Galaxy A16 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। हालांकि, फोन का क्रेज इतना ज्यादा है, कि इसे अभी से कई रिटेलर्स द्वारा वेबसाइट पर लिस्ट कर …

ImageSamsung Galaxy F05 और Galaxy M05 BIS लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung अपने दो नए फ़ोन Samsung Galaxy F05 और Galaxy M05 लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। पहले भी इनकी खबरें सामने आयी थी और अब हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स को BIS की वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी इन दोनों फ़ोन को भारतीय और वैश्विक दोनों बाजार में पेश कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.