Samsung Galaxy F16 5G चुपके से हुआ लिस्ट, कल से इस कीमत पर होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में अपना एक और किफायती फोन Samsung Galaxy F16 को चुपके से लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Galaxy F15 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है, और इसमें आपको 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलने वाला है। आगे Samsung Galaxy F16 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: गेमिंग फोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत

Samsung Galaxy F16 5G की कीमत और उपलब्धता

फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमत का खुलासा पूरी तरह से नहीं किया है, फोन को Flipkart पर 11,499 रुपए की इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है, इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, रिपोर्ट्स के अनुसार जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार हो सकती है:

4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट – 13,999 रूपये
6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट – 14,999 रूपये
8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट – 16,999 रूपये

फोन Bling Black, Glam Green, और Vibing Blue
इन तीन रंगों में पेश किया गया है, और इसकी बिक्री 13 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F16 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC द्वारा संचालित होता है, और One UI 7.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

फोन में आपको 6 साल तक के OS अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। ये 11 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 7.9mm और वजन 191g है।

ये पढ़ें: Jio और SpaceX साझेदारी की घोषणा, भारत के हर कोने में मिलेगी तेज इंटरनेट सर्विस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.