Samsung Galaxy M02s हुआ स्नैपड्रैगन 450 और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज अपने एंट्री लेवल Galaxy M02s को इंडिया में लांच कर दिया है। फोन में स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। सामने वाटरड्राप नौच और पॉलीकार्बोनेट बैक के साथ यहाँ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Samsung Galaxy M02s के फीचर

सैमसंग के गैलेक्सी M02s में सामने की तरफ 6.5-इंच की TFT LCD डिस्प्ले देखने को मिलती है। डिस्प्ले पैनल का रेज़ोलुशन HD+ 720×1520 रखा गया है। वाटर ड्राप में ऊपर की तरफ आपको 5MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है।

पीछे की तरफ फोटोग्राफी के लिए 13MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फ़ोन में 1080p@30fps तक विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

परफॉरमेंस की बात करे तो फोन में आपको Snapdragon 450 चिपसेट 4GB रैम और 64GB के इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन के साथ दी गयी है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 512GB तक भी बढाया जा सकता है। Galaxy M02s एंड्राइड पाई आधारित OneUI पर रन करता हुआ मिलता है।

पॉवर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी, बायोमेट्रिक के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का फीचर भी दिया गया है। 15W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी फोन के साथ मिलता है।कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, WiFi, माइक्रो USB पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक को भी शामिल किया गया है।

Samsung Galaxy M02s की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग ने डिवाइस को 8,999 रुपए की कीमत में लांच किया है। अभी के लिए फ़ोन की सेल डेट के बारे में कोई जानकरी नहीं दी गयी है लेकिन जब भी सेल शुरू की जाएगी तो फोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर खरीद सकते है।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Samsung Galaxy M02 होगा 2 फरवरी को 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच

इस महीने की शुरुआत में Galaxy M02s को लांच करने बाद कंपनी ने अब अपने Galaxy M02 को इंडियन मार्किट में लांच किये जाने की घोषणा कर दी है। फोन को 2 जनवरी को लांच किया जायेगा जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। तो चलिए नज़र डालते …

ImageSamsung Galaxy M02 हुआ 5,000mAh बड़ी बैटरी और मीडियाटेक चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने आज अपने एंट्री लेवल Galaxy M02 को इंडिया में लांच कर दिया है। फोन में MediaTek MT6739 चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। सामने वाटरड्राप नौच और पॉलीकार्बोनेट बैक के साथ यहाँ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: Samsung Galaxy …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products