9 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है Samsung Galaxy M04, बजट फ्रैंडली होगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M04 जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फ़ोन Amazon पर भी लिस्ट हो चुका है और Amazon के टीज़र पोस्टर में इसका डिज़ाइन और कीमतों का भी एक हिंट शेयर किया गया है। Amazon Listing के माध्यम से इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार फोन को 9 दिसम्बर की दोपहर तक भारत में लॉन्च किया जायेगा। हालाँकि फोन की कीमत से अभी पूरी तरह से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन इस पोस्टर पर दिए गए हिंट के अनुसार कीमत 9000 के बजट के अंदर ही होगी।

यह भी पढ़े :- Samsung Galaxy Flip 5 में मिलेगी बड़ी कवर डिस्प्ले

Samsung Galaxy M04 Price

Amazon India ने कई तस्वीरों के माध्यम से Samsung Galaxy M04 की लॉन्च डेट की जानकारी दी है। साझा की गयी तस्वीरों में फोन की कीमत को ‘8XXX’, कुछ इस रूप में दर्शाया गया है, जिससे फोन की सही कीमत हमारे सामने नहीं आयी है। हालाँकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन की कीमत 8,999 हो सकती है।

Samsung Galaxy M04 स्पेसिफिकेशन

Amazon India द्वारा रिलीज़ की गयी पोस्ट में हमें कीमत के साथ-साथ फोन के फीचर्स का भी पता चला है। पोस्टर इमेज से इस बात का पता चला है कि फोन में 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिलेगी। साथ ही फोन में आपको दो साल तक का OS अपडेट फीचर भी दिया जायेगा। लैंडिंग पेज के अनुसार फोन Sea Green और Shadow Blue दो रंगों में मिलेगा।

हाल ही में Samsung Galaxy M04 को गूगल प्ले लिस्टिंग पर भी स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग में फोन को लेकर यह सम्भावना जताई जा रही थी कि इसकी डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नौच के साथ आएगी, जिसमे हमें 720×1600 पिक्सेल रेज़ॉल्यूशन मिल सकता है। इसके अलावा फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इसमें 6.5 इंच की PLS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। 5MP फ्रंट, 13MP प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा आ सकता है। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर हो सकता है। Samsung Galaxy M04 में 5000mAh बैटरी और 10W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।

हालाँकि फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी बात का खुलासा नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन के लॉन्च के साथ ही हमें इसके स्पेसिफिकेशन का भी पता लग जायेगा।

यह भी पढ़े :- इंतज़ार हुआ खत्म!! Vivo Y02 भारत में हुआ लॉन्च, कम कीमत पर मिलेंगे अच्छे फीचर्स

Related Articles

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

Image10,000 रूपए से भी कम में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy M04

Samsung Galaxy M04 का लॉन्च भारत में किसी भी समय हो सकता है। इस बजट स्मार्टफोन को Google Play Console पर हाल ही में स्पॉट किया गया और BIS, Bluetooth SIG पर भी इसे देखा जा चुका है। इससे पहले कम्पनी वेबसाइट पर भी इसकी लिस्टिंग सामने आयी है। लेकिन अब Galaxy M04 का टीज़र पोस्टर …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

Discuss

Be the first to leave a comment.