रिपोर्ट: Samsung Galaxy M04 हुआ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M04 बाज़ार में आने से पहले ही कथित रूप से गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है। इससे पहले इस को मॉडल Bluetooth Special Interest Group(SIG), Bureau of Indian Standards (BIS) और Geekbench तीनों की तरफ से सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। प्ले कंसोल लिस्टिंग में Samsung Galaxy M04 की रैम और प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आ गई है और यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि Samsung Galaxy M04 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कुछ दिन पहले ही सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है। कम्पनी की तरफ से अभी तक इस फोन के संबंध में कोई खास जानकारी देखने को नहीं मिली है।

यह भी पढ़े: OnePlus Nord CE 3 5G की पहली झलक सामने आयी, किफायती दामों पर जल्दी ही होगा लॉन्च

इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर हो सकता है। गूगल प्ले लिस्टिंग के अनुसार Galaxy M04 में 3GB RAM होने की बात सामने आई है। साथ ही इसमें Android 12 मिल सकता है। लिस्टिंग के अनुसार इसकी डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नौच के साथ आएगी, जिसमे हमें 720×1600 पिक्सेल रेज़ॉल्यूशन मिल सकता है।

SAMSUNG GALAXY M04 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M04 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इसमें 6.5 इंच की PLS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। 5MP फ्रंट, 13MP प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा आ सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज की खबर भी सामने आई है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक फीचर्स को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। Samsung Galaxy M04 में 5000mAh बैटरी और 10W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।

जल्द ही यह फोन हमें भारतीय बाजारों में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े: Redmi K60E Geekbench लिस्टिंग पर आया नज़र, लीक हुए ये स्पेसिफिकेशन

Related Articles

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Image9 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है Samsung Galaxy M04, बजट फ्रैंडली होगा फोन

Samsung Galaxy M04 जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फ़ोन Amazon पर भी लिस्ट हो चुका है और Amazon के टीज़र पोस्टर में इसका डिज़ाइन और कीमतों का भी एक हिंट शेयर किया गया है। Amazon Listing के माध्यम से इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार फोन को …

ImageRedmi 11A और POCO X5 5G को मिला IMDA, SIRIM सर्टिफिकेशन

Xiaomi जल्द ही मार्किट में अपने नए मोबाइल फोन Redmi 11A को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अभी कुछ ही समय पहले इस फोन के मॉडल नंबर को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। Redmi 11A, पिछले साल लॉन्च हुए बजट फ़ोन Redmi 10A का सक्सेसर है। अभी हाल ही में Redmi …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

ImageSamsung Galaxy A17 लॉन्च से पहले ही रिटेलर वेबसाइट पर हो गया लिस्ट, कीमत और फीचर्स आएं सामने

Samsung जल्द ही अपना एक और मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 लॉन्च करने वाला है, जिसे Galaxy A16 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। हालांकि, फोन का क्रेज इतना ज्यादा है, कि इसे अभी से कई रिटेलर्स द्वारा वेबसाइट पर लिस्ट कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.