Samsung Galaxy M12 हुआ 48MP क्वैड कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ पेश, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी M-सीरीज के तहत Galaxy M12 को लांच किया है। हाल ही में फोन को इस पहले ग्लोबल मार्किट में पेश किया जा चूका है। फोन में आपको किफायती कीमत में 48MP कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर मिलते है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नजर डालते है:

Samsung Galaxy M12 की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग की यह डिवाइस इंडिया में दो वैरिएंट में पेश की गयी है। Galaxy M12 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज आप्शन के साथ 10,999 रुपए तथा 6GB रैम के साथ डिवाइस 13,499 रुपए कीमत के साथ लांच किया है। फोन आपको ब्लैक, वाइट और ब्लू कलर में मिलता है।

Samsung Galaxy M12 के फीचर

Samsung Galaxy M12 मे आपको सामने की तरफ 6.5-इंच की डिस्प्ले इनफिनिटी V नौच के साथ दी गयी है। सैमसंग ने यहाँ पर TFT LCD पैनल का इस्तेमाल किया है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर 1.8Ghz ओक्टा-कोर Exynos 850 चिपसेट इस्तेमाल की गयी है।

फोन आपको लेटेस्ट एंड्राइड 11 आधारित One UI 3.0 पर रन करता हुआ मिलता है। फ़ोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ आपको 48MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। सामने की तरफ 8MP का सेंसर आपको सेल्फी और विडियो कॉल के लिए दिया है।

पीछे की ही तरफ आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। साथ ही फोन को 3GB/4GB/6GB रैम और 32GB/64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्किट में पेश किया है। पॉवर के लिए फोन में 6,000mAH की बड़ी बैटरी 15W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

Samsung Galaxy M12 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy M12
डिस्प्ले 6.4-inch, HD+, , इनफिनिटी-V
चिपसेट Octa-core 1.8GHz Exynos 850 प्रोसेसर
रैम 3GB/4GB/6GB
स्टोरेज 32GB/64GB/128GB
बैटरी 6000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जर
बायोमेट्रिक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक
फ्रंट कैमरा 8MP
रियर कैमरा 48MP प्राइमरी + 5MP वाइड-एंगल + 2MP डेप्थ सेंसर + 2MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित OneUI 2.0
प्राइस –

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageSamsung Galaxy M12 रिव्यु

साल 2018 में इंडियन मार्किट शेयर में कमी आने के बाद Samsung की M-सीरीज ने कंपनी की मिड-रेंज सेगमेंट में पकड़ को दोबारा मजबूत करने का काम किया है। कंपनी ने Galaxy M-सीरीज को युवा वर्ग को ध्यान में रख कर ही पेश की है और यह रणनीति असरदार साबित होती भी दिखाई दी है। …

ImageSamsung Galaxy M12 हुआ 48MP क्वैड कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ पेश, जाने क्या है ख़ास

सैमसंग ने हाल ही में वियतनाम के मार्किट में अपनी M-सीरीज के तहत Galaxy M12 को लांच किया है। हाल ही में CAD रेंडर सामने आने बाद कंपनी ने अपनी इस किफायती एंट्री लेवल डिवाइस को साईट पर बिना किसी लांच इवेंट के लिस्ट कर दिया है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नजर डालते …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.