Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung इस मॉडल को एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर रहा है।

लीक के मुताबिक Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत करीब ₹13,999 हो सकती है। यह जानकारी टिप्स्टर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। फिलहाल कंपनी ने RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन आमतौर पर इस रेंज के फोन दो वेरिएंट में आते हैं, इसलिए लॉन्च के समय ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (4a) Pro Hands-On Review: नया Glyph Matrix, प्रीमियम डिज़ाइन और बड़े अपग्रेड

Galaxy M17e 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung ने यह भी पुष्टि कर दी है कि फोन Blitz Blue और Vibe Violet रंगों में आएगा। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे साफ है कि फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए शुरू होगी।

फीचर्स की बात करें तो Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह फीचर रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्क्रॉलिंग को थोड़ा ज्यादा स्मूद बना सकता है। फोन को MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस किया जाएगा और यह Android 16 आधारित One UI 8 पर चलेगा।

दिलचस्प बात यह है कि Samsung इस फोन के लिए 6 जेनरेशन तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है, जो इस कीमत के सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें Now Bar, Live Notifications, Google Gemini AI और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

ये पढ़ें: Amazon पर छुपे हैं ₹1000 से कम के ये 10 मज़ेदार gadgets, देखकर हर कोई पूछेगा “कहाँ से खरीदा?”

कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं 6,000mAh बैटरी के साथ कंपनी का दावा है कि यह लगभग 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। फोन की मोटाई 8.2mm होगी और इसमें IP54 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रह सकेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra कुछ अलग करने वाला है? लॉन्च से पहले रंगों ने दिया बड़ा संकेत

Samsung के Ultra फोन हमेशा से “safe premium” की पहचान रहे हैं। लेकिन Galaxy S26 Ultra को लेकर जो लीक सामने आ रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि इस बार Samsung सिर्फ नया फोन नहीं, अपनी पहचान में भी बदलाव करने जा रहा है। लॉन्च जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे Galaxy S26 …

ImageSamsung Galaxy S25 FE: लॉन्च से पहले ही स्पेक्स और कीमत लीक, जानें क्यों सब कर रहे हैं इंतज़ार

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE जल्द ही लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक ऑनलाइन लिस्टिंग द्वारा इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

Discuss

Be the first to leave a comment.