Samsung Galaxy M32 इंडिया में हुआ 90Hz डिस्प्ले और 6000mah बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M32 को आज इंडियन मार्किट में कंपनी ने अपने मिड-रेंज लाइनअप के तहत पेश कर दिया है। इस लेटेस्ट M-सीरीज स्मार्टफोन में आपको MediaTek G35 चिपसेट देखनें को मिलती है। इसके अलावा यहाँ 90HZ AMOLED डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी के साथ 64MP क्वैड कैमरा सेटअप भी दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:

Samsung Galaxy M32 के फीचर

सामने की तरफ आपको Galaxy M32 में 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। कंपनी के दावे के अनुसार यह 800 निट्स की ब्राइटनेस देने में सक्षम है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 64 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सेल के मैक्रो और डेप्थ लेंस दिए गये है। सामने U शेप नौच में 20 मेगापिक्सेल का सेल्फी शूटर भी इस्तेमाल किया गया है। बायोमेट्रिक के लिए यहाँ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है।

फोन में जैसा पहले ही बताया जा चूका है की MediaTek Helio G85 का इस्तेमाल किया गया है। फोन को 6GB LPDDR4x तक के रैम और 128GB स्टोरेज आप्शन के साथ पेश किया गया है। 6,000mah की बड़ी बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Samsung Galaxy M32 की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग ने 4GB रैम ऑप्शन को 14,999 रुपए की कीमत में जबकि 6GB रैम मॉडल को 16,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। आप डिवाइस को Amazon India और Samsung India की वेबसाइट से खरीद सकते है।

Samsung Galaxy M32 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy M32
डिस्प्ले 6.4″ FHD+ 90Hz sAMOLED, 800 निट्स मैक्सिमम ब्राइटनेस
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित OneUI
प्रोसेसर MediaTek Helio G85
बैटरी 6000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
मेमोरी 4/6GB रैम + 64/128GB स्टोरेज
कैमरा 64MP क्वैड कैमरा  + 20MP सेल्फी कैमरा
अन्य साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm जैक, USB-C पोर्ट, ड्यूल सिम 4G VoLTE, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ, और GPS
लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageSamsung Galaxy M32 रिव्यु: बेस्ट सैमसंग डिवाइस अंडर 15,000?

Samsung Galaxy M32 इंडियन मार्किट में सैमसंग द्वारा पेश किये गये एक और बजट M सीरीज स्मार्टफोन है। फोन में आपको 90Hz AMOLED डिस्प्ले FHD रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है जो 15,000 रुपए से कम कीमत में एक काफी आकर्षक फीचर साबित होता है। Galaxy M31 के अपग्रेड मॉडल में आपको कुछ सुधार भी …

ImageSamsung जल्द लांच करेगा Galaxy M32 स्मार्टफोन 21 जून को

Samsung ने आज आगामी हफ्ते के लिए अपने दो लांच इवेंट की घोषणा कर दी है। 21 जून को कंपनी Galaxy M32 को लांच करेगी जबकि 23 जून को सैमसंग अपने दो नए टेबलेट मार्किट में पेश करेगी। हम इन् डिवाइसों के बारे में काफी दिनों से सुन रहे है तो चलिए नज़र डालते है …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.