108MP कैमरा के साथ Galaxy A73 से काफी कम कीमत में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy M53 5G: जानें लॉन्च डेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M52 के सक्सेसर और M-सीरीज़ के नए मिड-रेंज फ़ोन Galaxy M53 5G को कंपनी भारत में इसी हफ्ते 22 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख़ के साथ ट्विटर पर कंपनी ने इन्वाइट भी शेयर किया है। इस स्मार्टफोन में आपको 108MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि हाल ही में कंपनी ने Samsung Galaxy A73 को भी 108MP कैमरा के साथ लॉन्च किया है, लेकिन उसकी कीमत काफ़ी ज़्यादा है।

Samsung Galaxy M53 में 108-मेगापिक्सल कैमरे के अलावा फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 32MP का सेल्फी सेंसर और बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद होंगे। ये स्मार्टफोन भारत में एक ऑनलाइन इवेंट के ज़रिये 22 अप्रीलको दोपहर 12 बजे पेश किया जायेगा।

ये पढ़ें: Poco भारत में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश करेगा ये फ़ोन, OnePlus, Samsung के फ्लैगशिप फोनों को भी मिलेगी टक्कर

Samsung Galaxy M53 5G की कीमतें (अनुमानित)

Samsung Galaxy M53 5G की कीमत कंपनी द्वारा सामने नहीं आयी है, लेकिन इसके प्रेडेसर Samsung Galaxy M52 5G की बात करें तो उसे 29,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, फिलहाल (24,999 रूपए) है। आसार हैं कि M53 5G के 6+128GB मॉडल की कीमत भी लगभग 30,000 रूपए तक ही होनी चाहिए। हालाँकि इसमें एक और स्टोरेज वैरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M53 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। इस स्मार्टफोन में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 900 चिपसेट, Mali G68 GPU के साथ आ सकता है।

फ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने के आसार हैं। इनमें प्राइमरी कैमरा 108MP, अल्ट्रा-वाइड सेंसर 8MP, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल होंगे। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का पंच-होल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

ये पढ़ें: अगर नहीं पसंद Redmi, Realme, तो 20,000 के बजट में जल्दी ही भारत में दस्तक देगा ये फ़ोन

Galaxy M53 5G में भी 5000mAh की ही बैटरी आ सकती है और साथ में 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इसमें भी आप बॉक्स में चार्जर आने की उम्मीद ना ही रखें, तो बेहतर है। इसके अलावा कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो, Galaxy M53 5G में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.2, GPS, टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageSamsung Galaxy M53 5G मिड-रेंज कैटेगरी में भारत में लॉन्च हुआ; जानें इसके अनोखे फ़ीचर

Samsung ने आज भारत में M-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M53 5G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए 25,000 के बजट में 108MP कैमरा लेकर आयी है। इसमें और भी कई अच्छे फ़ीचर जैसे कि 120Hz Super AMOLED+ डिस्प्ले, Dimensity 900 6nm प्रोसेसर, और 5000mAh की बैटरी …

ImageSamsung Galaxy A-सीरीज़ में 108MP कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन; लीक हुई ख़बर

Samsung जल्दी ही Galaxy A-सीरीज़ में नए स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसी साल Galaxy A-सीरीज़ में प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy A72 को लॉन्च किया है। विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने के बाद कंपनी ने इसे मार्च 2021 में भारत में लॉन्च किया था। इस फ़ोन में Snapdragon 720G चिपसेट, फुल एचडी+ …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Discuss

Be the first to leave a comment.