Samsung Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी Galaxy M सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s शामिल करने वाला है, इस फ़ोन को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन की कई खबरें सामने आने लगी है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। आगे Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग की जानकारी

Galaxy M55s को Geekbench की वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M558B के साथ देखा गया है। वेबसाइट पर मॉडल नंबर के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम, मेमोरी, मदरबोर्ड, प्रोसेसर की जानकारी भी शामिल है। इसके पहले इस फ़ोन को  Wi-Fi Alliance certification वेबसाइट पर देखा गया था।

ये पढ़े: Microsoft Recovery Tool: CrowdStrike अपडेट से अफेक्ट सिस्टम को रिकवर करने का नया टूल

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार इस फ़ोन ने सिंगल कोर टेस्टिंग के दौरान 1003 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग के दौरान 2309 पॉइंट्स हासिल किये हैं। इस फ़ोन में 8GB की RAM दी जा सकती है, और फ़ोन Android 14 पर रन हो सकता है। फ़ोन में Taro मदरबोर्ड का उपयोग किया जा सकता है। वेबसाइट पर फ़ोन के 2.4GHz की पीक स्पीड पर octa-core SoC द्वारा संचालित होने की जानकारी शामिल हैं।

Samsung Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy M55s फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC का उपयोग किया जा सकता है। ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 644 GPU को शामिल करने की जानकारी सामने आयी हैं। Wi-Fi Alliance certification के अनुसार फ़ोन में  2.4GHz और 5GHz Wi-Fi को शामिल किया गया है।

फिलहाल फ़ोन के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आयी हैं, लेकिन Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि जल्द ही फ़ोन के अन्य स्पेसिफकेशन्स की जानकारी भी सामने आ सकती हैं।

ये पढ़े: Motorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक: शानदार फीचर्स के साथ इन चार रंगों में होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageGeekbench पर दिखी Samsung Galaxy C55 5G की लिस्टिंग, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में Samsung Galaxy C55 5G को Geekbench लिस्टिंग वेबसाइट पर देखा गया है, जिसमें इसके मॉडल नंबर SM-C5560 और संभावित स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गयी हैं, जिसमें Snapdragon 7 series chipset और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हैं। खबरों के अनुसार ये फ़ोन जल्द ही बाज़ार में लॉन्च हो सकता है, लेकिन पूर्ण …

ImageWi-Fi Alliance की वेबसाइट पर दिखें Samsung Galaxy F05 और M05; जल्द हो सकते हैं लॉन्च

हाल ही में Samsung ने अपने दो फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च किये हैं, और अब कंपनी अपनी 05 सीरीज में दो नए फ़ोन पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Galaxy F05 और M05 को Wi-Fi Alliance की वेबसाइट पर देखा गया है, खबरों के अनुसार दोनों फ़ोन इस साल के आखिर तक लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.