Samsung Galaxy Note 10 Lite हुआ आज इंडिया में ट्रिपल कैमरा सेटअप और sAMOLED डिस्प्ले के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद सैमसंग ने अभी CES 2020 में अपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Galaxy Note 10 के लाइट वर्जन Note 10 Lite को पेश किया था। आज कंपनी ने इसी स्मार्टफोन को इंडिया में सिर्फ 38,999 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और पंच होल डिस्प्ले के साथ S-पेन का सपोर्ट भी मिलता है तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: ड्यूल डिस्प्ले और फोल्डेबल डिस्प्ले वाले कुछ बेहतरीन लैपटॉप

Samsung Galaxy Note 10 Lite फीचर

सामने की तरफ 6.7-इंच sAMOLED पैनल 2400 x 1080 पिक्सेल और 398 पिक्सेल डेंसिटी के साथ दिया गया है। इसके साथ यहाँ आपको पंच-होल कट आउट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। पंच होल कट-आउट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा आता है। पीछे की तरफ देखे तो इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, एक टेलीफ़ोटो लेंस, और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है।

इंटरनल हार्डवेयर की बात करे तो फ़ोन Exynos 9810 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। अगर आप चिपसेट पर ध्यान दे तो यह प्रोसेसर Galaxy S9+ में भी देखने को मिला है। फोन में हाई-एंड चिप के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। बैकअप के लिए फोन में 4,500mAH की बड़ी बैटरी 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

इसके साथ फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, 1TBGB एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, UHD रिकॉर्डिंग, NFC, डॉल्बी अट्मोस, ड्यूल-बैंड WiFi के अलावा एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर भी मिलता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत और उपलब्धता

Galaxy Note 10 Lite को Aura Glow, Aura Black और Aura Red कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन को 6GB रैम और 8GB रैम ऑप्शन के साथ क्रमशः 38,999 रुपए और 40,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। Galaxy Note 10 Lite की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है। साथ ही डिवाइस 3 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Galaxy Note 10 Lite की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy Note 10 Lite
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Samsung One UI 2
प्रोसेसर Exynos 9810 2.7GHz ओक्टा-कोर CPU
डिस्प्ले इनफिनिटी-O, ऑलवेज ऑन AMOLED डिस्प्ले, 6.7 इंच, FHD+, 398PPI, HDR, ब्लू-लाइट फ़िल्टर
रियर कैमरा ट्रिपल कैमरा सेटअप (12 MP ड्यूल पिक्सेल, f / 1.7, 12 MP अल्ट्रा-वाइड एंगल f / 2.2, 12 MP टेलीफ़ोटो लेंस, f / 2.4), ऑटो-फोकस, फ़्लैश, क्विक स्टार्ट, इमेज सीन रिकग्निशन
फ्रंट कैमरा 32 MP (f / 2.0, ऑटो-फोकस, मोशन डिटेक्शन, वौइस् कण्ट्रोल, स्क्रीन-फ़्लैश)
विडियो UHD 4K 60 fps
बैटरी 4500 mAh, क्विक चार्ज 25W
मेमोरी 6GB/8GB रैम, 128 GB स्टोरेज, 512GB तक का सपोर्ट
फीचर 3.5mm हेडफोन जैक, अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, NFC, USB-C

Related Articles

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

ImageSamsung Galaxy S10 Lite हुआ sAMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद सैमसंग ने अभी CES 2020 में अपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Galaxy S10 के लाइट वर्जन S10 Lite को पेश किया था। आज कंपनी ने इसी स्मार्टफोन को इंडिया में सिर्फ 39,999 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी …

Imageपंच होल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

आज के समय में सभी स्मार्टफोन मेकर नौच-डिस्प्ले के साथ-साथ बिना बेज़ेल (लगभग) वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए होड़ मची हुई है। अब बिना बेज़ल वाली डिवाइस के लिए कंपनी को काफी क्रिएटिव कदम उठाने पड़ रहे है जिनमे से सबसे आकर्षक है और नवीनतम तरीका है इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा सेटअप। (Best In-display Camera …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.