Samsung Galaxy Note 20+ में मिला सकता है 108MP का क्वैड कैमरा सेटअप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक बार फिर सैमसंग की अपकमिंग Note 20 सीरीज अफवाहों के बाज़ार की सबसे पंसदीदा सीरीज बनी गयी है। नयी रिपोर्ट के अनुसार Galaxy Note 20 सीरीज का टॉप मॉडल 108MP के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है।

पोपुलर टिपस्टर Ice Universe ने अपनी Weibo पोस्ट के जरिये स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट से जुडी जानकरी शेयर की है। अगर शेयर की गयी जानकारी सच साबित होती है तो Note 20 सीरीज Galaxy S20 से कैमरा के मामले में थोडा आगे निकलती हुई दिखाई देगी।

सोर्स के अनुसार Galaxy Note 20 Plus में आपको ISOCELL 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर f/1.3 अपर्चर के साथ मिलेगा। Ice Universe के दावे के अनुसार यहाँ पर आपको 13MP का पेरिस्कोप कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी दिया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 प्लस में आपको 50x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट मिलेगा। वैसे ध्यान देने वाली बात यह है की Galaxy S20 Ultra में आपको 100x ज़ूम का फीचर भी दिया गया था। इसके अलावा यहाँ पर TOF सेंसर की जगह पर एक लेज़र फोकस सेंसर भी दिया जा सकता है।

इस से पहले CAD रेंडर भी सामने आये थे जिनके अनुसार डिवाइस में आपको सामने की तरफ पंच होल डिस्प्ले के ठीक बीच में दिया जायेगा। इसके अलावा Geekbench पर लिस्टिंग को देखे तो फोन में आपको स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ 8GB रैम ऑप्शन भी मिल सकता है। 

बैटरी के तौर पर यहाँ पर 4370mAh की बड़ी बैटरी के साथ फ़ास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। Galaxy Note 20 Plus शायद से अगस्त महीने में लांच किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस से जुडी कोई भी लीक जानकारी सामने आते ही आर्टिकल को अपडेट किया जायेगा।

 

 

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageSamsung Galaxy A91 की स्पेसिफिकेशन हुई लीक: स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ होगा लांच

सैमसंग ने 2019 में काफी बेहतर डिवाइसों को लांच किया है और इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी साल के अंत में भी Galaxy A91 को लांच करती हुई दिखाई दे रही है क्योकि हाल ही में सामने आई जानकरी में डिवाइस की काफी स्पेसिफिकेशन लीक हो गयी है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट …

ImageSamsung Galaxy M51 होगा सितम्बर के दूसरे हफ्ते में लांच : रिपोर्ट

सैमसंग लगता है अगले महीने Galaxy M51 को इंडियन मार्किट में लांच किया जा सकता है। सोर्स की Smartprix से की गयी बातचीत के अनुसार कंपनी सितम्बर महीने के दूसरे हफ्ते में डिवाइस को लांच कर सकता है। अभी के लिए सटीक तारीख की जानकारी तो हम शेयर नहीं कर सकते है क्योकि कोरोना के …

ImageUltra में मिला Secret Screen मोड, Galaxy S26 Ultra का Privacy Display कितना काम का है?

ट्रेन में सफर करते समय, कैफे में बैठकर मैसेज पढ़ते हुए या ऑफिस में किसी जरूरी ईमेल का जवाब देते समय, क्या कभी ऐसा लगा है कि कोई आपकी स्क्रीन पर झांक रहा है? स्मार्टफोन जितना पर्सनल होता जा रहा है, पब्लिक स्पेस में उसे इस्तेमाल करना उतना ही असहज हो सकता है। Samsung ने …

Image30 मिनट में 75% चार्ज! Samsung का नया 60W फास्ट चार्जर भारत में लॉन्च

30 मिनट में 75% चार्ज? Galaxy S26 Ultra के लॉन्च के तुरंत बाद Samsung ने इसके लिए भारत में 60W फास्ट चार्जर भी पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया अडैप्टर Galaxy S26 Ultra को सिर्फ 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। तेज़ चार्जिंग की ज़रुरत रखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.