Samsung Galaxy S21 FE में होंगे 5 के विकल्प; सामने आयीं 3D तस्वीरें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के नए Galaxy S21 FE को लेकर भी काफी अफवाहें मौजूद थीं, जैसे कि इसे कंपनी Galaxy Unpacked event में लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने Unpacked event में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 ही लॉन्च किये। लेकिन एक बार फिर Galaxy S21 FE की अफवाहें आनी शुरू हो गयीं हैं। सामने आयी नयी रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की 3D तस्वीरें हैं जो प्रचलित लीकर इवान ब्लास द्वारा सामने आयी हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22, S22+ और Galaxy S22 Ultra के मुख्य स्पेसिफ़िकेशन लीक

पहले एक दफा इस स्मार्टफोन के रंगों के विकल्प (color variants) लीक हुए थे और अब ताज़ा लीक में इनके 3D CAD रेंडर सामने आये हैं। नयी लीक में Galaxy S21 FE का नया नीले रंग का विकल्प सामने आया है, जिसका 3D इमेज इस लीक में evleaks द्वारा शेयर किया गया है। ये नयी लीक sketchfab.com पर देखी जा सकती है। इससे पहले इस स्मार्टफोन के Gray (ग्रे), White (सफ़ेद), Olive Green(हरा), और Violet (बैंगनी) कलर वैरिएंट भी सामने आ चुके हैं।

Samsung Galaxy S21 FE May Come In Five Colors; 3D renders leaked

इस स्मार्टफोन की इस तस्वीर से ये तो पता चल गया है कि सामने की तरफ डिस्प्ले में ऊपर बीचों-बीच पंच-होल सेल्फी कैमरा है और पिछली तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट तो है, लेकिन S20 FE की तरह इसमें भी 3.5mm ऑडियो जैक कहीं नज़र नहीं आ रहा है। इसके अलावा रिपोर्टों की मानें तो Samsung Galaxy S21 FE में 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले आ सकती है जो फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ दी जाएगी। फ़ोन में 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल मेमोरी आने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें भी आपको हाला ही में आये Fold 3 की तरह तीन 12MP के कैमरा मिल सकते हैं, जिनमें प्राइमरी सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और टेलीफ़ोटो लेंस मौजूद हो सकते हैं। लेकिन सामने की तरफ आपको 32MP का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जा सकता है।

इसके अलावा फ़ोन में वही 25W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन के लॉन्च की कोई ख़बर नहीं आयी है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्दी ही एक अलग इवेंट द्वारा लॉन्च कर सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageSamsung Galaxy S21 FE के कई फ़ीचर Geekbench पर नज़र आये; 8 सितम्बर को दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy S20 FE के सक्सेसर Galaxy S21 FE के लॉन्च की खबरें कई दिनों से सामने आ रही हैं। पहले खबर थी कि इसे Galaxy Unpacked इवेंट में 11 अगस्त को ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और कंपनी ने दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 लॉन्च किये। …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की तारीख हुई लीक: तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

Samsung के साल भर के सबसे बड़े इवेंट – Samsung Galaxy Unpacked event के बारे में इस बार काफी कुछ लीक हो चुका है। ये इवेंट अगले महीने कोरिया में ही होगा और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में प्रचलित लीकर Evan Blass द्वारा कई ट्वीट सामने आये हैं। इस इवेंट में कंपनी …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.