क्या जल्दी ही लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy S23 FE (Fan Edition), सामने आयी नयी रिपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S23 FE की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। हाल ही में एक नयी रिपोर्ट आयी थी, जिसके अनुसार कंपनी Galaxy S23 FE को जल्दी ही, अपने फोल्डेबल स्मार्टफोनों से पहले बाज़ार में लॉन्च कर सकती है और इसका कारण Galaxy S23 की इस साल धीमी हुई सेल और ये फ़ोन जल्दी आने से S23 सीरीज़ को भी बूस्ट मिलेगा। लेकिन अब नयी रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार कंपनी ने अभी अभी Galaxy S23 FE की टेस्टिंग यूरोपियन फर्मवेयर में शुरू की है। अगर ये नवीनतम ख़बर सही है, तो इस फ़ोन की टेस्टिंग अभी केवल यूरोपीय फर्मवेयर में शुरू हुई है और यू.एस. व कोरियाई जैसे क्षेत्रों में इसकी टेस्टिंग शुरू होना बाकी है, यानि फ़ोन के लॉन्च में अभी कुछ महीनों का समय लग सकता है और ये Galaxy Z Fold 5 और Z Flip 5 से पहले लॉन्च नहीं होगा।

ये पढ़ें: iQOO Neo 8 सीरीज़ से उठा पर्दा: 120W फ़ास्ट चार्जिंग और Dimensity 9200+ के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड

इस रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S23 FE की सेल शुरू होने से पहले इसके बारे में सब कुछ फाइनल करने में समय लगेगा और इसीलिए ये नया फैन एडिशन फ़ोन Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 के बाद ही लॉन्च होगा। इन फोल्डेबल स्मार्टफोनों को कंपनी इस बार जुलाई 2023 में लॉन्च कर सकती है और इनकी टेस्टिंग सभी क्षेत्रों में कई महीनों पहले से चल रही है, जबकि Galaxy S23 FE की अभी अभी शुरू हुई।

Samsung Galaxy S23 FE स्पेसिफिकेशन

Galaxy S23 FE में Snapdragon नहीं बल्कि Exynos 2200 चिपसेट होगा। ये Samsung का फ्लैगशिप चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है। ये चिपसेट पिछले साल S22 सीरीज़ में मौजूद था। इसके अलावा इस नए FE एडिशन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 4500mAh की बैटरी मिलने के। इसमें कंपनी दो स्टोरेज मॉडल पेश कर सकती – 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज। इसके अलावा अन्य फीचरों की डिटेल में कोई जानकारी नहीं आयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBlinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर …

Imageइस कारण से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में हो सकती है देरी

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। साल के सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च में से ये एक है, लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट ये दावा करती है कि इस बार 2023 में Samsung की इस स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि Galaxy S23 Ultra भी काफी समय से चर्चा …

ImageSamsung ने बताया किस दिन लॉन्च होगी Galaxy S23 सीरीज़

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 2023 की तारीखों को लेकर खबर आ रही थी कि ये 1 फरवरी 2023 को होगा और आज खुद Samsung ने भी कन्फर्म कर दिया है कि Galaxy Unpacked event 2023 इसी तारीख को होने वाला है। अभी हाल ही में कंपनी ने गलती से इस इवेंट की तारीख का खुलासा …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.