Samsung Galaxy S23 सीरीज़ को कस्टम ओवरक्लॉक्ड Snapdragon 8 Gen 2 Soc द्वारा संचालित किया जाएगा: रिपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी Galaxy S23 सीरीज़ को 1 फरवरी के दिन आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra पेश करेगी। आपको बता दें कि, इन फ़ोन्स में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। अभी हमें खबर मिली है कि, Galaxy S23 सीरीज़ में इस्तेमाल होने वाला Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर हमें कस्टमाइज़्ड वर्जन (customised version) में मिल सकता है।

4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित Snapdragon 8 Gen 2 SoC को पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था। इसमें वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी है और यह 200MP Samsung ISOCELL HP3 जैसे हाई-एंड इमेज सेंसर को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़े :-बेहद कम दाम में इस फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा Realme GT Neo 5, Geekbench से लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Galaxy S23 में मिल सकता है, कस्टमाइज़्ड प्रोसेसर

9to5Google रिपोर्ट के अनुसार, Samsung अपनी आगामी Galaxy S23 सीरीज़ में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के कस्टमाइज़्ड वर्जन का इस्तेमाल कर सकता है। एक विशेष रिपोर्ट से पता चला है कि, Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra डिवाइस में इस्तेमाल किए गए Qualcomm के नवीनतम प्रोसेसर को “Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 Mobile Platform for Galaxy” कहा जायेगा। खबरों के अनुसार इस चिपसेट में 3.36GHz तक की क्लॉक स्पीड (clock speed) वाला प्राइम CPU कोर है।

Samsung Galaxy S23 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ फ्लैगशिप लेवल की सीरीज़ होगी। रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S23 Ultra में 6.8 इंच की QHD+ रेज़ॉल्यूशन (3,088×1,440 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकती है। इस स्मार्टफोन में हमें 4 रियर कैमरा देखने को मिल सकते हैं, जिनमें 200MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावॉइड कैमरा, 10MP टेलीफ़ोटो लेंस (3x ज़ूम के साथ) और 10MP टेलीफ़ोटो लैंस (10X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) शामिल होंगे। इस बात की भी आशंका है कि इस सीरीज के तीनो ही फोनों में हमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिलेगी।

Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलेगा। खबर है कि यह समर्टफोन दो रैम वेरिएंट 8GB और 12GB तथा तीन स्टोरेज ऑप्शन 256GB, 512GB और 1TB तक में उपलब्ध हो सकता है। Samsung Galaxy s23 ultra में 4,855mAh का बैटरी बैकअप मिल सकता है।

यह भी पढ़े :-108MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Related Articles

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

ImageSamsung Galaxy S23 Ultra में मिल सकता है 200MP कैमरा, धांसू फीचर्स से लैस होगा फोन

Samsung अपनी चर्चित सीरीज़ S23 को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। अभी हाल ही में Samsung Galaxy s23 Ultra फोन को TENNA सर्टिफिकेशन पर उसके मॉडल नंबर SM-S9180 के साथ देखा गया है, जिसके बाद से इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर चर्चा और तेज हो गयी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग अगले …

Imageस्पेस ज़ूम और नाइट मोड फीचर्स से लेस होगा Samsung Galaxy S23 Ultra समर्टफोन, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेक्स

Samsung अपनी Galaxy S23 फ़्लैगशिप सीरीज़ के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी 1 फरवरी को Galaxy अनपैक्ड इवेंट में स्मार्टफोन का अनावरण करेगी। कंपनी इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra पेश करेगी। लॉन्च से पहले फोन के संबंध में कई लीक्स हमारे सामने आती रही …

ImageGalaxy S26 सीरीज़ 25 फरवरी को लॉन्च, Ultra मॉडल में बड़े बदलाव के संकेत

Samsung ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि उसका अगला बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 अब 25 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सैन जोस में होगा और इसे भारत समेत दुनिया भर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा। इसी बीच, लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

Discuss

Be the first to leave a comment.