Samsung Galaxy S24 सीरीज़ इस दिन होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने कई अफवाहों के बाद, आखिरकार अपनी नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी 17 जनवरी 2024 को Samsung Galaxy S24 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। इस साल का ये सबसे पहले बड़ा इवेंट होने वाला है, जो अपने प्रीडिसेस्सर के मुकाबले लगभग 1 महीने जल्दी लॉन्च किया जा रहा है। इस सीरीज़ में भी हर बार की तरह तीन स्मार्टफोन ही शामिल होने के आसार हैं।

कब और कहाँ होगा Samsung Galaxy Unpacked event 2024

कंपनी का ये Galaxy Unpacked इवेंट कैलिफ़ोर्निया के San Jose (सैन जोस) में होने वाला है और सभी लोग इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Samsung के Youtube चैनल पर देख सकते हैं। इस इवेंट में Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 Ultra के अलावा नयी Galaxy AI भी पेश की जाएगी, जो कि इसकी हाईलाइट भी है। हालांकि इसके अलावा कोई अन्य प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला है या नहीं इसकी कोई खबर नहीं है। इन स्मार्टफोनों में हमें नए सॉफ्टवेयर OneUI 6.1 के साथ नए AI फ़ीचर भी देखने को मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

फीचरों की बात करें तो, बेस मॉडल Galaxy S24 में 6.2 इंच की फुल एचडी+ 120Hz डिस्प्ले आने के आसार हैं। ये फ़ोन Exynos 2400 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलीफ़ोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आ सकता है। वहीँ बैटरी की बात करें तो, इस बार भी आपको 25W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4,000 mAh की बैटरी मिलेगी।

वहीँ Samsung Galaxy S24 Plus मॉडल में 6.7-इंच की QHD+ 120Hz डिस्प्ले आ सकती है। ये फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर या Exynos 2400 SoC द्वारा संचालित होगा। इसमें अधिकतम 12GB रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज तक के विकल्प आने के आसार हैं। हालांकि इसकी बैटरी बेस मॉडल से थोड़ी बड़ी 4,900 mAh की हो सकती है और साथ ही फ़ास्ट फ़ास्ट चार्जिंग भी 45W की होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Galaxy-S24-Ultra-camera design Smartprix.com Exclusive

Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ के टॉप मॉडल Galaxy S24 Ultra में 6.8-इंच की QHD+ 120Hz डिस्प्ले होगी। ये भी कुछ क्षेत्रों में ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ और कुछ बाज़ारों में Exynos 2400 के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 1TB तक के स्टोरेज वैरिएंट आएंगे। कैमरा की बात करें तो, इस फ़ोन में चार रियर कैमरे मिल सकते हैं, जिनमें 200MP प्राइमरी सेंसर, दो टेलीफ़ोटो लेंस और एक अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल होंगे। इस फ़ोन में 5,000 mAh की बैटरी 45W फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro की टेस्टिंग शुरू, क्या Apple कैमरा गेम बदलने वाला है?

सितंबर अभी दूर है, लेकिन टेक दुनिया में iPhone 18 Pro की चर्चा ने पहले ही गर्मी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को प्रोडक्शन टेस्टिंग स्टेज में डाल दिया है। यानि कंपनी अब सिर्फ प्लानिंग नहीं, बल्कि असली तैयारी में जुट चुकी है। ये …

Imageजनवरी 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Phones in January 2024

2023 समाप्ति की तरफ है और जल्दी ही हम 2024 में प्रवेश करने वाले हैं। ये साल Apple की iPhone 15 सीरीज़ के बाद भारत में थोड़ा ठंडा ही रहा, लेकिन 2024 की शुरुआत ही काफी नए प्रीमियम फोनों के साथ होने वाली है। जनवरी 2024 में जहां CES में नयी तकनीकें देखने को मिलेंगी, …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.