Samsung Galaxy S24 Ultra: Amazon या Flipkart, कहां मिलेगा सबसे सस्ता?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आप भी लंबे समय से सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S24 Ultra को खरीदने का मन बना रहे थे? अगर हाँ! तो अभी से बेहतर मौका शायद ही मिले। इस समय Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival 2025 दोनों ही सेल लाइव हैं। इन दोनों में इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर तगड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। लेकिन सवाल ये है की कहां पर ये फोन सबसे सस्ता मिल रहा है? आइये जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon और Flipkart सेल में ₹40,000 से कम में मिल सकते हैं ये सभी फ्लैगशिप फोन; मिलेंगी आकर्षक डील्स

सबसे सस्ता Galaxy S24 Ultra कहां?

Flipkart Sale में Galaxy S24 Ultra की कीमत ₹78,990 रखी गई है। लेकिन इस पर आपको SBI और ICICI Bank कार्ड ऑफर्स के साथ अतिरिक्त ₹4,000 तक की छूट मिल सकती है।

वहीँ Amazon ने ग्राहकों के लिए बड़ा धमाका पेश किया है। Great Indian Festival 2025 में ये फोन सिर्फ ₹73,999 में उपलब्ध है। साथ ही Amazon Pay ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर 2,219 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है।

इसका मतलब साफ है कि आप Amazon Great Indian Festival पर ये फ्लैगशिप फोन अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy S24 Ultra

Galaxy S24 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.8-इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। ये स्क्रीन काफी प्रीमियम है और स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए एकदम परफेक्ट। इसके अलावा ये फोन परफॉरमेंस में भी दमदार है। ये Snapdragon 8 Gen 3+ पर काम करता है और साथ में Adreno GPU है, जो हैवी गेमिंग के दौरान ग्राफ़िक्स को काफी अच्छे से हैंडल करने में सक्षम है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP प्राइमरी, 50MP पेरिस्कोप, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो समेत चार रियर कैमरे हैं। ये फोन फोटोग्राफी के लिए भी बेहद शानदार है। बैटरी यहां 5000mAh की है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।

फोन की बिल्ड क्वॉलिटी भी उतनी ही प्रीमियम है। यहां आपको टाइटेनियम फ्रेम, स्क्रीन पर Gorilla Glass Armour, बिल्ट-इन S-Pen मिलते है। साथ ही Galaxy AI फीचर जैसे Live Translate, Circle to Search, Note Assist भी इसका हिस्सा हैं।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2025: ₹40,000 के अंदर धमाकेदार स्मार्टफोन डील्स

क्यों है बेस्ट डील?

₹71,999 में Samsung Galaxy S24 Ultra, अपने कैमरा, डिस्प्ले और Galaxy AI features के साथ best flagship smartphone under 75000 बन जाता है। साथ ही लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और प्रीमियम ड्यूरेबिलिटी इसे और भी बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAadhaar में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक

आज के समय में Aadhaar सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है। बैंक, सरकारी स्कीम, मोबाइल SIM, यहां तक कि कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर सबसे ज़रूरी चीज बन चुका है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोगों को खुद नहीं पता होता कि उनके आधार …

ImageGalaxy S26 Ultra के फीचर लीक: इस बार चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज़, Galaxy S26 लाइनअप धीरे-धीरे लॉन्च की ओर बढ़ रही है, और इस दौरान सबसे दिलचस्प अपडेट Ultra मॉडल में मिलने वाला है। इस बार ये लाइन-अप जल्दी हो सकता है और लंबे समय से 45W पर अटके Samsung Ultra मॉडल को आखिरकार 60W Super Fast Charging 3.0 मिलने के संकेत …

Imageफिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता! Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में ₹70,000 तक की गिरावट

Samsung Galaxy S25 Ultra एक बेहद बेहतरीन फ्लैगशिप फोन है, जो इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च हुआ है और अगर आप इस फोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं, लेकिन कीमतें आपके आड़े रही हैं, तो यही सबसे अच्छा मौका है। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर लिमिटेड टाइम के …

ImageFlipkart vs Amazon vs Cashify: फोन बेचने में कहाँ ज़्यादा पैसा मिलता है?

पुराना फोन अलमारी में पड़ा है, या फिर नया फोन लेने से पहले पुराने को बेचने का प्लान है? तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि Flipkart पर बेचें, Amazon पर एक्सचेंज करें या Cashify पर सीधे बेच दें? तीनों प्लेटफॉर्म दावा करते हैं कि “सबसे अच्छा दाम” वही देते हैं, लेकिन हकीकत इससे …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, अब इतने सस्ते में मिलेगा बेस्ट फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S25 Ultra offer – साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Series प्रीमियम स्मार्टफोनों की सूची में सबसे ऊपर है। इस सीरीज़ के Samsung Galaxy S25 Ultra को “बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2025” (Best Flagship Smartphone 2025) भी माना जाता है। लोगों को ये फोन अलग अलग कारणों से पसंद है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.