Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च की तारीख कन्फर्म, 200MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही भारत में अपना Galaxy S सीरीज का सबसे स्लिम फोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च करने वाला है। फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और काफी समय से इसके लॉन्च की तारीख को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च की तारीख रिवील कर दी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Whatsapp पर Fake GPS Location भेज के करें प्रैंक, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च की तारीख रिवील

काफी अटकलों के बाद हाल ही में कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से फोन के लॉन्च की तारीख साझा की है, जिसके अनुसार इस फोन को 13 मई, 2025 को लॉन्च किया जा रहा है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को Titanium Jet Black, Titanium Silver, और Titanium Icy Blue इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है। कीमत की बात करें, तो फोन की कीमत लगभग 1,17,000 रूपये के आस पास हो सकती है।

Galaxy S25 Edge से क्या उम्मीद की जा सकती है?

Samsung Galaxy S25 Edge

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का (2400 x 1080 पिक्सल्स) FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB / 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं।

बैक पैनल पर 200MP ISOCELL HP2 प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन 3900mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसका साइज 158.2 x 75.5 x 5.84mm हो सकता है।

ये पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते रिलीज़ होने वाले OTT आपके वीकेंड को लगा देंगे चार चाँद

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

ImageGalaxy S25 Edge की लॉन्च डेट कन्फर्म: Ultra जैसा कैमरा, Elite जैसा प्रोसेसर

हमने कुछ समय पहले आपके साथ Samsung के सबसे स्लिम फोन Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट की खबर साझा की थी। आज वो लीक सही प्रमाणित हुई और अब कंपनी ने भी इस नए और सबसे पतले Galaxy S-सीरीज़ फोन के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये फोन भारत में 13 …

Discuss

Be the first to leave a comment.