क्या 13 मई को लॉन्च हो रहा है Samsung Galaxy S25 Edge? सामने आयी बड़ी जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट के समय से ही Galaxy S25 Edge को लेकर स्मार्टफोन बाज़ार में काफी उत्सुकता है। हालांकि तभी से अब तक इस स्मार्टफोन की कई लीक सामने आ चुकी हैं। लेकिन आज इस स्मार्टफोन का लॉन्च पोस्टर इंटरनेट पर लीक हो गया है, जिससे इसकी लॉन्च डेट भी शामिल है। टिप्स्टर Evan Blass ने Samsung Galaxy S25 Edge का ये प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया है।

ये पढ़ें: हैंड्स-ऑन लीक: OPPO K13 Turbo का बिल्ट फैन क्या बदलेगा गेमिंग फोनों की तकदीर

Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट सामने आयी

प्रचलित टिप्स्टर Evan Blass ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर Galaxy S25 Edge का एक प्रमोशनल टीज़र साझा किया है। इसमें एक स्लिम फोन के लॉन्च का इशारा और एक तारीख ’13 maggio 2025′ लिखी है। इस पोस्टर में लिखा है “Beyond Slim” और इस तारीख का मतलब है 13 मई 2025। दरअसल इटली भाषा में maggio का अर्थ होता है – मई का महीना। इसके अलावा इस पोस्टर में फोन का साइड प्रोफाइल भी दिखाया गया है, जिससे ये साफ है कि ये टीज़र Galaxy S25 Edge का है।

Samsung Galaxy S25 Edge?

भारत में कब आएगा Galaxy S25 Edge?

पहले इस फोन के अप्रैल में लॉन्च होने की सम्भावना थी, और अब खबरें कह रही हैं कि ये मई 2025 में आएगा। साथ ही इस लीक हुए पोस्टर ने इस खबर को और पुख्ता कर दिया है, लेकिन कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

इसके अलावा इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है, यानि भारत में भी ये जल्दी ही सामने आएगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE इस महीने ले सकता है एंट्री, One UI 8 के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर अब तक जो भी जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार ये फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा और इसमें 12GB की रैम व 512GB की स्टोरेज मिलने की सम्भावना है। हालांकि इसमें बैटरी थोड़ी छोटी 3900mAh की होगी।

इस फोन के डिज़ाइन को खास बनाने के लिए कंपनी ने काफी मेहनत की है। ये बेहद स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा और सिर्फ 5.83mm का होगा। इसमें Titanium फ्रेम होगा और स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 डिस्प्ले पर सुरक्षा करता नज़र आएगा। साथ ही इसमें 200MP का कैमरा मिलेगा, जो इसे लगभग S25 Ultra के समान ही महंगा बना सकता है।

ये पढ़ें: मई 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In May 2025

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageSamsung Galaxy S25 Edge: लॉन्च से पहले जानें सारी डिटेल – स्पेक्स, लॉन्च डेट, कीमतें, स्टोरेज वैरिएंट

Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट को लेकर कल एक पोस्टर लीक सामने आयी, जिसके बाद अब ये तारीख लगभग कन्फर्म हो चुकी है। ये फोन 13 मई को लॉन्च होने के पूरे पूरे आसार हैं। इसके अलावा इस फोन की कीमतों को लेकर भी लीक सामने आ चुकी है। और अब सामने आयी …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.