Samsung Galaxy S25 FE: Exynos 2400e, और Android 16 के साथ आएगा ये तगड़ा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपने नए FE स्मार्टफोन को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। आने वाला Galaxy S25 FE हाल ही में Geekbench लिस्टिंग पर नज़र आया है, जहां से इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं।

इस लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy S25 FE का मॉडल नंबर SM-S731U है और इसमें Exynos 2400e चिपसेट होगा, जो हमने Galaxy S24 FE में भी देखा है। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 3.1 GHz तक बताई गई है, जो Exynos 2400 (3.2GHz) से थोड़ी ही कम है, लेकिन बाकी सभी फीचर लगभग समान हैं। स्कोर की बात करें तो इस फोन का Geekbench 6 पर सिंगल कोर स्कोर 2064 पॉइंट्स और मल्टी कोर स्कोर 6899 पॉइंट्स रहा है।

ये लिस्टिंग ये भी बताती है कि इसमें पिछले FE फोन की तरह ही 8GB RAM होगी, लेकिन सॉफ्टवेयर साइड पर ये Android 16 के साथ One UI 8 पर आ सकता है। वही सामने आ रही रिपोर्ट ये भी बता रही हैं कि अगर Samsung इस फोन के लिए सही समय तक ज़रुरत के अनुसार Exynos चिप नहीं बना पाता है, तो कंपनी के बैकअप प्लान के अनुसार, इसमें MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट भी आ सकता है।

जहां तक कैमरा की बात है तो, Galaxy S25 FE में कैमरे भी S24 FE जैसे हो होने के आसार हैं और डिस्प्ले और बैटरी में भी समानता देखने को मिल सकती है, हालांकि सेल्फी सेंसर के मामले में बड़ा अपग्रेड मिलने की बातें भी सामने आ रही हैं। खबर है कि ये 12MP के नए सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageSamsung Galaxy S25 FE जल्द होगा लॉन्च Exynos 2400 और 4,900mAh बैटरी के साथ, लेकिन एक फीचर सबको चौंका सकता है

Samsung जल्द ही अपनी Fan Edition सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन – Galaxy S25 FE शामिल कर सकता है। हालाँकि लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये फोन Galaxy S24 FE के …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

ImageSamsung Galaxy S25 FE लॉन्च: 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट, 120Hz AMOLED 2X डिस्प्ले जैसे धमाकेदार फीचर, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने अपना नया Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। आज यानि 4 सितम्बर को ही इसे भारत में भी पेश किया गया। ये फोन S25 सीरीज़ का लेटेस्ट Fan Edition है और अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण काफी समय से चर्चा में है। कंपनी ने इसे एक पावरफुल Exynos 2400 …

Discuss

Be the first to leave a comment.