Samsung Galaxy S25 FE इस महीने ले सकता है एंट्री, One UI 8 के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung फैंस के लिए खुश खबरी है, जो लोग ज्यादा कीमत होने की वजह से Samsung Galaxy S25 सीरीज नहीं ले पा रहे हैं, वो जल्द ही इस सीरीज के आगामी Samsung Galaxy S25 FE वेरिएंट को खरीद पाएंगे। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज के FE वेरिएंट पर काम कर रही है, आगे इसके लॉन्च टाइम लाइन और फीचर्स से संबंधित चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo का ये कम बजट वाला फोन बाजार में धूम मचा रहा, आज ही हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च टाइमलाइन

हाल ही में इस फोन से जुड़ी कुछ खबरें सामने आयी है, जिसमें Galaxy S25 FE लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी भी शामिल है। GalaxyClub की रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को कोड नेम R13 और मॉडल नंबर SM-S731B के साथ देखा गया है। फोन को इस साल शरद ऋतु में लॉन्च किया जा सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है।

ये इस सीरीज का पांचवां फोन होगा, जो Galaxy S24 FE के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। हर साल कंपनी S सीरीज के चार फोन लॉन्च करती है, लेकिन इस बार 31 मई को Galaxy S25 Edge लॉन्च होने वाला है, जिससे FE मॉडल पांचवें नंबर पर आ गया है।

Samsung Galaxy S25 FE चिपसेट और OS की जानकारी

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार कंपनी इस फोन में Exynos 2400e चिपसेट को शामिल कर सकती है, इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर 1.7 मिलियन से भी ज्यादा है। फोन One UI 8 के साथ Android 16 पर रन हो सकता है।

ये ही दोनों फीचर्स हमें Galaxy Z Flip 7 FE में देखने को भी मिल सकता है, और इसे ही Galaxy S24 FE में भी शामिल किया गया था। कॉस्ट कटिंग की वजह से कंपनी इसमें Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट का उपयोग नहीं करती है। हालांकि, कम कीमत होने पर भी इसमें आपको फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस और फील मिलता है।

फिलहाल, इस फोन से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन जल्द ही हमें इससे संबंधित और भी लीक्स देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Great Summer Sale 2025: स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 16,000 रूपये तक का डिस्काउंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRazr Fold के साथ Motorola की बड़ी एंट्री, अब फ्लिप नहीं बुक-स्टाइल डिज़ाइन

CES 2026 में Motorola ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को एक नया मोड़ देते हुए Razr Fold को पेश किया है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो अब तक आने वाले Razr Flip जैसे क्लैमशेल डिजाइन से बिल्कुल अलग है। Motorola का दावा है कि यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर …

ImageSamsung Galaxy S25 FE जल्द होगा लॉन्च Exynos 2400 और 4,900mAh बैटरी के साथ, लेकिन एक फीचर सबको चौंका सकता है

Samsung जल्द ही अपनी Fan Edition सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन – Galaxy S25 FE शामिल कर सकता है। हालाँकि लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये फोन Galaxy S24 FE के …

ImageSamsung Galaxy S25 FE Leak: जल्द आ सकता है नया Fan Edition

Samsung इस साल अपनी Galaxy S25 सीरीज़ में चार फोन लॉन्च करने के बाद, पांचवां फोन लाने की तैयारी में है। खबरें आ रहीं हैं कि कंपनी Samsung Galaxy S25 FE को भी जल्दी लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में आए Galaxy S25 FE leaked renders से इस Fan Edition फोन की झलक …

ImageOne UI 7 रिलीज डेट: इस तारीख से Galaxy S24 सीरीज और इन फोल्डेबल फोन्स पर ले पाएंगे इसका मजा

Samsung ने कुछ महीने पहले ही अपने One UI 7 के स्टेबल वर्जन को Galaxy S25 सीरीज के साथ पेश किया था, तब ये अन्य डिवाइसों के लिए उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब कंपनी ने Galaxy S24 सीरीज और कुछ फोल्डेबल फोन्स के लिए One UI 7 रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आगे …

Imageचीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.