OnePlus का नया Turbo फोन – 9000mAh बैटरी और लम्बे गेमिंग सेशनों के लिए दमदार चिपसेट, इस समय होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 15R के बाद अब OnePlus Turbo सीरीज़ की तरफ कदम बढ़ा रहा है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाली OnePlus Turbo सीरीज़ का फोकस पूरी तरह gaming-focused smartphones पर रहेगा। हाल ही में इस फोन की Geekbench लिस्टिंग भी सामने आयी है, जिससे ये साफ हो गया है कि ये फोन सिर्फ नाम के लिए Turbo नहीं होगा।

हाल ही में PLU110 मॉडल नंबर वाला OnePlus डिवाइस Geekbench पर देखा गया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि यही अपकमिंग OnePlus Turbo है। लिस्टिंग से इसके हार्डवेयर की पहली झलक मिलती है।

ये भी पढ़ें: Apple का बड़ा फैसला- iOS 26.2 Update ने iPhone यूजर्स को किया मजबूर

परफॉर्मेंस में क्या खास मिलने वाला है

Geekbench के मुताबिक, इस फोन में नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। यानि हैवी गेमिंग, लम्बे सेशन और मल्टीटास्किंग के दौरान भी ये फोन स्टेबल रहेगा, ऐसी उम्मीद है।

RAM सेक्शन में भी OnePlus कोई कसर नहीं छोड़ रहा। लिस्टिंग में ये 14.8GB RAM दिखाई गई है, यानि इसमें 16GB RAM वैरिएंट भी आपको मिलेगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, डिवाइस Android 16 से लैस हो सकता है, जिसके ऊपर OxygenOS 16 मिलेगा। यह कॉम्बो उन यूज़र्स को पसंद आएगा, जो फ़ास्ट UI और लंबे समय तक अपडेट चाहते हैं।

OnePlus Turbo specifications

OnePlus Turbo की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स इशारा करती हैं कि इसमें बड़ी 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है। गेमिंग और हैवी यूसेज के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है।

डिस्प्ले भी इसी सोच के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसमें आपको सामने 6.78-इंच LTPS OLED डिस्प्ले, 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 144Hz या 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15R vs OnePlus 13R: 15R के लॉन्च के बाद भी क्या 13R बेहतर डील है?

OnePlus China के प्रेसिडेंट पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि Turbo सीरीज़ को परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ के बीच सही संतुलन के साथ तैयार किया जा रहा है। कीमत को भी एग्रेसिव रखा जा सकता है, ताकि ये किफायती दामों में एक अच्छी परफॉरमेंस देने वाला स्मार्टफोन बने।

फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर सस्पेंस है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी में इसका चीन में लॉन्च होना संभव है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

Discuss

1 Comment
sunil kumar
sunil kumar
@sunil_jifipimu
5 months ago

Kitna time lagega

Reply

Related Products