Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि डिस्प्ले, कैमरा प्रोसेसिंग और AI फीचर्स पर भी खास ज़ोर दिया गया है।

Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus की कीमतें व उपलब्धता

भारत में ये दोनों स्मार्टफोन इन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे:

Galaxy S26

  • 12GB + 256GB – ₹87,999
  • 12GB + 512GB – ₹107,999

Galaxy S26 Plus

  • 12GB + 256GB – ₹1,19,999
  • 12GB + 512GB – ₹1,39,999

भारत में प्री-बुकिंग और बिक्री की तारीख की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

Galaxy S26 स्पेसिफिकेशन

Galaxy S26 में 6.3-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जो रोजमर्रा के स्क्रैच और गिरने से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन Samsung के नए Exynos 2600 (2nm) प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जबकि कुछ बाजारों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो Galaxy S26 में 50MP मुख्य सेंसर, 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। यह सेटअप 4K (60fps) और 8K (30fps) वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

बैटरी 4,300mAh की है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 20W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और कंपनी 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

Galaxy S26 Plus स्पेसिफिकेशन

Galaxy S26 Plus में बड़ा 6.7-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस मॉडल में भी Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है, जो मजबूती के मामले में प्रीमियम सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

प्रोसेसर के तौर पर यह मॉडल क्षेत्र के अनुसार Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर चल सकता है। इसमें 12GB RAM स्टैंडर्ड मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप Galaxy S26 जैसा ही है। यहां भी 50MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP 3x टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट कैमरा 12MP का है। यह सेटअप 4K (60fps) और 8K (30fps) वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी 4,900mAh की दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 20W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।। यह मॉडल बड़े डिस्प्ले और ज्यादा बैटरी के कारण मीडिया कंजम्प्शन और गेमिंग के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है।

दोनों मॉडल IP68 रेटिंग, 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6/7, NFC और उन्नत सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आते हैं।

Galaxy S26 Series: AI पर खास फोकस

Galaxy S26 सीरीज़ में इस बार Samsung ने “Agentic AI” पर खास जोर दिया है। Now Nudge और Now Brief जैसे फीचर्स यूज़र के इस्तेमाल के आधार पर रियल-टाइम सुझाव देते हैं। Conversational Bixby अब प्राकृतिक भाषा को बेहतर तरीके से समझकर फोन की सेटिंग्स और ऐप्स को कंट्रोल करने में सक्षम है।

इसके अलावा Gemini और Perplexity जैसे AI प्लेटफॉर्म्स का गहरा इंटीग्रेशन दिया गया है, जबकि Circle to Search फीचर को और बेहतर बनाया गया है। Samsung का दावा है कि यह AI सिस्टम यूज़र के इनपुट का इंतजार करने की बजाय खुद पहल करके काम को आसान बनाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.