Samsung Galaxy Z Flip 7 FE काफी कम कीमत पर 2025 में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से फोल्डेबल फ़ोन्स पर काम कर रहा है, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से सभी ग्राहक इन फ्ल्डेबले फ़ोन्स का उपयोग नहीं कर पाते हैं, इसी के चलते कंपनी ने  Galaxy Z Flip लाइनअप में FE वैरिएंट को शामिल करने का फैसला किया है, और इसे कम कीमत पर भारत में पेश किया जायेगा। हाल ही में Samsung Galaxy Z Flip 7 FE से सम्बंधित जानकारी भी सामने आयी है, जो पहला FE वैरिएंट हो सकता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ISRO ने SpaceX के साथ साझेदारी GSAT-N2 को Geo-Synchronous Orbit में स्थापित किया, खर्च हुए 500 करोड़

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE 2025 में हो सकता है लॉन्च

Galaxy Z Flip6 screen

19 नवंबर, 2024 को डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के सीईओ और एक प्रसिद्ध विश्लेषक रॉस यंग ने इससे सम्बंधित जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार कंपनी एक फ्लिप-स्टाइल “FE” वेरिएंट पर काम कर रही है, हालाँकि उन्होंने नाम मेंशन नहीं किया, लेकिन जानकारी के अनुसार ये Galaxy Z Flip 7 FE हो सकता है। FE वैरिएंट की शुरुआत कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप S सीरीज से की थी।

फ़ोन की कीमत कितनी हो सकती है?

इस चीज का अंदाजा Galaxy S24 FE से लगाया जा सकता है, जहां Galaxy S24 की कीमत 79,999 रुपये है, वहीँ इसका FE वैरिएंट इससे 25% तक कम कीमत पर बिकता है, जो 59,999 रुपये है, हालाँकि ये लिस्टिंग प्राइस होती है, अलग अलग ऑफर्स के साथ इनकी कीमत को और भी कम किया जाता है।

इससे समझ आता है, कि Galaxy Z Flip 7 FE को सामान्य मॉडल की कीमत से 25% से 30% तक कम कीमत में पेश किया जा सकता है, अर्थात हमारे अनुसार भारत में इसके FE वैरिएंट की कीमत लगभग 70,000 रुपये या उससे कम हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE स्पेसिफिकेशन्स (अपेक्षित)

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन में इसके सामान्य मॉडल की तरह ही डिस्प्ले मिलने वाला है, समान डिज़ाइन और डिस्प्ले के साथ ये ग्राहकों को एक राहत प्रदान करेगा, हालाँकि कैमरा और प्रोसेसर में अंतर देखने को मिल सकता है।

कंपनी FE वैरिएंट में शायद ही सबसे लेटेस्ट और शक्तिशाली प्रोसेसर का उपयोग करें, इसलिए सामान्य वैरिएंट से अंतर बनाये रखने के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कंपनी Galaxy S25 Slim variant और Galaxy Z Fold 7 SE edition पर भी काम कर रही है।

ये पढ़ें: Redmi Note 14 सीरीज इंडिया लॉन्च टीज़र आया सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageबिना पता चले किसी का Whatsapp स्टेटस कैसे देखें? दो आसान तरीके

अक्सर आपके साथ ऐसा होता होगा, कि किसी कारणवश आप किसी से बात नहीं कर रहे हैं, उनके द्वारा whatsapp पर शेयर किए गए स्टेटस को देखना तो चाहते हैं, पर ये भी चाहते हैं, कि उनको पता न चलें। इसके लिए कई तरीके आजमा लिए जो काम नहीं कर रहे हैं, तो हमारे द्वारा …

ImageGalaxy Z Flip FE लॉन्च की जानकारी सामने आयी, कम कीमत पर अगले साल होगा लॉन्च

इस साल Samsung ने Galaxy z सीरीज में दो शानदार फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च किया, जिसमें से Z Fold 6 का एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया गया है। कंपनी इस सीरीज में एक और नए मेंबर को शामिल करने की तैयारी में लगी हुई है, हाल ही में सामने आए लीक के अनुसार कंपनी …

ImageSamsung की कम से कम कम 8 नई डिवाइस लॉन्च करने की योजना

Samsung अपने विस्तार के लिए तेज़ी से आगे की ओर कदम बढ़ाता जा रहा है। बीते दिनों उसने अपना प्रमुख अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया था, जिसमें एक के बाद एक करके कई डिवाइस लॉन्च की गई थीं। इनमें Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज़ और Samsung …

ImageSamsung Galaxy Flip 7 FE में मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत इतनी कम, लीक्स आएं सामने

फोल्डेबल लाइनअप में इस साल Samsung “Fan Edition” को लॉन्च करने वाला है, ताकि कम कीमत पर यूजर्स Samsung के फोल्डेबल फोन का अनुभव कर पाएं। काफी समय से Samsung Galaxy Flip 7 FE चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब हाल ही में इससे संबंधित नए लीक्स सामने आए हैं। जिसमें Samsung Galaxy …

ImageGalaxy Z Flip 7 FE की कीमतें लीक, क्या सस्ते Flip वाला सपना टूट जाएगा?

Galaxy Z Flip 7 FE की खबरें हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं और इसका इंतज़ार भी है, खासतौर से उन लोगों को जो Samsung ब्रैंड के भरोसे के साथ एक फ्लिप फोन चाहते हैं, लेकिन कुछ कम दाम में। लेकिन क्या वाकई में ये कम दाम में आएगा ? दरअसल, Samsung ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.